US Election: कमला हैरिस ने छह हजार अश्वेत महिलाओं की रैली बुलाई, चुनाव के लिए डेमोक्रेटिक अभियान को तेज किया
अमेरिका में अपनी डेमोक्रेट पार्टी के चुनावी अभियान को तेज करने के लिए कमला हैरिस ने छह हजार अश्वेत महिलाओं की बुधवार कौ रैली बुलाई। जो बाइडन के चुनाव ना लड़ने के एलान के बाद डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर वह सबसे बड़ी दावेदार मानी जा रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने बुधवार को छह हजार अश्वेत महिलाओं की एक रैली बुलाई। कमला ने रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी अभियान पर लौटने से पहले डेमोक्रेटिक पार्टी के अभियान को तेज करने की कोशिश कर रही हैं।
हैरिस 5 नवंबर के चुनाव में डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति पद के लिए डेमोक्रेट की तरफ से उम्मीदवारों की सूची में सबसे ऊपर हैं।
59 साल की कमला हैरिस अमेरिका में उपराष्ट्रपति के रूप में सेवा देने वाली पहली अश्वेत महिला और एशियाई अमेरिकी हैं। अगर वह डेमोक्रेटिक उम्मीदवार बनती हैं और ट्रंप को हरा देती हैं तो अमेरिकी इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति होंगी। कमला के राष्ट्रपति उम्मीदवार की चर्चा के बाद से डेमोक्रेट्स में नई ऊर्जा दिखाई दे रही है।
बाइडन पर चुनाव ना लड़ने का दबाव बन रहा था
राष्ट्रपति जो बाइडन ने 2024 में चुनाव ना लड़ने का फैसला लिया है। रविवार को बाइडन की घोषणा के बाद ट्रंप ने कहा कि बाइडन ने काम और आसान कर दिया है। बाइडन के ऊपर काफी दिनों से चुनाव ना लड़ने को लेकर दबाव बन रहा था।
बाइडन के नाम वापस लेने के बाद
डोनाल्ड ट्रंप की टीम ने कहा कि हम पांच नवंबर को यह चुनाव जीतने जा रहे हैं और अपने देश को बचाएंगे। उसके बाद ही हम जीतने के बाद अमेरिका को फिर से महान बना सकते हैं। साथ ही यह भी आरोप लगाया कि बाइडन पूरी तरह से धोखेबाज और हमारे देश के लिए कलंक हैं। जो बाइडन ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव 2024 से अपना नाम वापस ले लिया है। अब उनकी जगह डेमोक्रेटिक पार्टी की ओर से भारतवंशी कमला हैरिस को प्रत्याशी बनाया जा सकता है। हालांकि, हैरिस के नाम की पैरवी पर डोनाल्ड ट्रंप की टीम ने कहा था कि उपराष्ट्रपति हैरिस भी राष्ट्रपति बाइडन की तरह ही एक मजाक हैं।