{"_id":"5f66a5990362017b9509151b","slug":"judge-ginsberg-death-donald-trump-an-joe-biden-could-not-get-information","type":"story","status":"publish","title_hn":"गिन्सबर्ग का निधन: रैली के समय ट्रंप, बाइडेन को नहीं मिल पाई सूचना","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
गिन्सबर्ग का निधन: रैली के समय ट्रंप, बाइडेन को नहीं मिल पाई सूचना
Sun, 20 Sep 2020 06:13 AM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Amit Mandal
Updated Sun, 20 Sep 2020 06:13 AM IST
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप-जो बाइडेन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डोनाल्ड ट्रंप के प्रचार अभियान के पहले न्यायमूर्ति रूथ बी गिन्सबर्ग का निधन हो गया लेकिन अमेरिकी राष्ट्रपति को इसकी जानकारी नहीं मिल पाई। गिन्सबर्ग अमेरिका के उच्चतम न्यायालय की न्यायाधीश थीं।
विज्ञापन
ट्रंप को इस बारे में किसी ने जानकारी नहीं दी। मिनेसोटा राज्य के बेमिडजी में प्रचार अभियान के दौरान ट्रंप कई विषयों पर अपनी राय रख रहे थे लेकिन उन्हें इस खबर का पता नहीं चला। उनके प्रशंसकों को न्यायमूर्ति के निधन की सूचना मिल चुकी थी।
विज्ञापन
रैली के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि अगर डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बाइडेन राष्ट्रपति बन गए तो मिनेसोटा शरणार्थियों से भर जाएगा। उन्होंने अपने प्रचार अभियान के दौरान उपस्थित लोगों से कहा कि तीन नवंबर को राष्ट्रपति चुनाव में कोई भी जीते, यह निश्चित है कि उच्च न्यायालय के लिए एक या इससे ज्यादा न्यायाधीशों के चयन किए जाने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बाइडेन ने भी शुक्रवार को मिनेसोटा में प्रचार किया, लेकिन गिन्सबर्ग के निधन की सूचना सामने आने तक वह रैली से निकल चुके थे। प्रचार के बाद जब ट्रंप वहां से निकले तो संवाददाताओं ने उनको गिन्सबर्ग के निधन की सूचना दी। इस पर उन्होंने कहा, मुझे नहीं पता था, आपसे ही मुझे यह जानकारी मिली।
ट्रंप ने कहा, उनका व्यक्तित्व शानदार था। आप उनसे सहमत हों या नहीं हों, लेकिन वह शानदार व्यक्तित्व की महिला थीं।
अमेरिका में 11 सितंबर 2001 को आतंकवादी हमला हुआ था। घटना से अनभिज्ञ तत्कालीन राष्ट्रपति जार्ज डब्ल्यू बुश फ्लोरिडा में चुनाव प्रचार के दौरान एक स्कूल में छात्रों के सामने बच्चों की किताब पढ़ रहे थे। उसी दौरान एक सहायक ने उनके पास आकर बताया कि अमेरिका पर हमला हुआ है।
रैली के दौरान ट्रंप को गिन्सबर्ग के निधन के बारे में पता नहीं चल पाया और वह विभिन्न विषयों पर अपनी राय रख रहे थे। व्हाइट हाउस के सलाहकार बेन विलियम्सन ने ट्वीट किया कि गिन्सबर्ग के सम्मान में व्हाइट हाउस के ध्वज को आधा झुका दिया गया।