{"_id":"60de88c68ebc3edbd008d040","slug":"johnson-johnson-announced-data-that-its-vaccine-activity-against-the-rapidly-spreading-delta-variant","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहत: डेल्टा प्लस वैरिएंट के खिलाफ जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन असरदार, कंपनी का दावा","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
राहत: डेल्टा प्लस वैरिएंट के खिलाफ जॉनसन एंड जॉनसन की वैक्सीन असरदार, कंपनी का दावा
Fri, 02 Jul 2021 11:27 AM IST
Tanuja Yadav
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
Published by: Tanuja Yadav
Updated Fri, 02 Jul 2021 11:27 AM IST
सार
डेल्टा प्लस वैरिएंट मौजूदा समय में दुनिया के सामने सबसे बड़ी चिंता बना हुआ है, ऐसे में राहत की खबर यह है कि जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी की वैक्सीन डेल्टा प्लस वैरिएंट के खिलाफ असरदार है। कंपनी ने ऐसा दावा किया है।
विज्ञापन
जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन
- फोटो : PTI
विस्तार
कोरोना वायरस का नया डेल्टा प्लस वैरिएंट दुनिया के लिए अब चिंता का विषय बन गया है। डेल्टा प्लस वैरिएंट ऐसा वैरिएंट है, जो सीधे फेफड़ों पर जाकर वार करता है। डेल्टा प्लस वैरिएंट को लेकर सबसे बड़ी चिंता की बात यह है कि इस पर कोरोना की कोई भी वैक्सीन कारगर नहीं है। हालांकि इस बीच एक राहत की खबर सामने आई है।
विज्ञापन
जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी ने दावा किया है कि उनकी वैक्सीन डेल्टा प्लस वैरिएटं के खिलाफ कारगर है और उसे बेअसर करने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि उसकी सिंगल डोज वाली वैक्सीन कोरोना के असर को कम करने में सक्षम है। कंपनी ने बताया कि उसकी वैक्सीन कोरोना वायरस के इस वैरिएंट और दूसरे वैरिएंट के खिलाफ मजबूती से लड़ती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Johnson & Johnson today announced data that demonstrated its single-shot #COVID19 vaccine generated strong, persistent activity against the rapidly spreading Delta variant and other highly prevalent SARS-CoV-2 viral variants. pic.twitter.com/MMiqmfrTS0
— ANI (@ANI) July 2, 2021
कंपनी ने जानकारी दी कि उसकी वैक्सीन लेने के 29 दिनों के अंदर ही डेल्टा प्लस वैरिएंट बेअसर हो गया और इससे मिलने वाली सुरक्षा समय के लिए और बेहतर हो गई। बता दें कि दुनिया में कोरोना वायरस के डेल्टा प्लस वैरिएंट ने हाहाकार मचा दिया है और ये वैरिएंट कई देशों में फैल चुका है।