{"_id":"6083767a8ebc3e8d3155f9c0","slug":"johnson-and-johnson-covid-vaccinations-can-restart-in-us","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला : अमेरिका में फिर से शुरू होगा जॉनसन एंड जॉनसन कोविड वैक्सीन का टीकाकरण","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
फैसला : अमेरिका में फिर से शुरू होगा जॉनसन एंड जॉनसन कोविड वैक्सीन का टीकाकरण
Sat, 24 Apr 2021 07:08 AM IST
Jeet Kumar
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
Published by: Jeet Kumar
Updated Sat, 24 Apr 2021 07:08 AM IST
सार
- अमेरिकियों के बीच गंभीर रक्त के थक्कों के मामले सामने आने के बाद टीकाकरण पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
जॉनसन एंड जॉनसन वैक्सीन
- फोटो : PTI
विस्तार
अमेरिका के रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (सीडीसी) और खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) ने निर्धारित किया है कि अमेरिका में जॉनसन एंड जॉनसन कोविड वैक्सीन के उपयोग पर लगी अस्थायी रोक को हटा दिया जाना चाहिए। टीकाकरण फिर से शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन
US Food & Drug Administration & US Centers for Disease Control & Prevention have determined that the recommended pause regarding the use of Johnson & Johnson COVID-19 Vaccine in the US should be lifted & use of vaccine should resume: US' Centers for Disease Control and Prevention
— ANI (@ANI) April 24, 2021विज्ञापन
आपको बता दें कुछ दिन पहले ही संयुक्त राज्य अमेरिका में स्वास्थ्य अधिकारियों ने टीका प्राप्त करने वाले लाखों अमेरिकियों के बीच गंभीर रक्त के थक्कों के मामले सामने आने के बाद टीकाकरण पर रोक लगा दी थी।
विज्ञापन
अमेरिका में सिंगल डोज वाली इस टीका को दिए जाने के कुछ दिनों बाद छह महिलाओं में खून के थक्के जमने और प्लेटलेट की संख्या घटने की रिपोर्टों जारी की गई थी। बयान में कहा गया कि इस टीके की अमेरिका में 68 लाख से अधिक खुराक दी जा चुकी हैं, जिनमें से ज्यादातर में किसी तरह का दुष्प्रभाव नहीं देखा गया।