{"_id":"5ff4bbc3cec2d66cbe2a8220","slug":"joe-biden-team-will-improve-relations-with-the-european-union-after-that-deal-with-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"चीन को घेरने के लिए यूरोपीय संघ से मतभेद दूर करेगी बाइडन की टीम","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
चीन को घेरने के लिए यूरोपीय संघ से मतभेद दूर करेगी बाइडन की टीम
Wed, 06 Jan 2021 12:53 AM IST
देव कश्यप
एजेंसी, वाशिंगटन
एजेंसी, वाशिंगटन
Published by: देव कश्यप
Updated Wed, 06 Jan 2021 12:53 AM IST
विज्ञापन
जो बाइडन (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
चीन को लेकर अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन के रुख में भी किसी बदलाव की उम्मीद नहीं है। बाइडन टीम के मुताबिक, बाइडन का लक्ष्य यूरोपीय संघ (ईयू) के साथ मतभेदों को दूर करना है ताकि चीन को घेरने के लिए आगे की कार्रवाई की जा सके।
विज्ञापन
बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (एनएसए) जैक सुलिवन ने बताया कि नया प्रशासन अमेरिका के लिए चीन को गंभीर प्रतिद्वंद्वी मानता है। सुलिवन ने सीएनएस से बात करते हुए कहा कि जो बाइडन आर्थिक मतभेदों को दूर करने के लिए यूरोपीय साझीदारों के साथ मिलकर काम करेंगे और रिश्ते भी सुधारेंगे। ईयू से मिलकर वे चीन के साथ कारोबार, प्रौद्योगिकी, सैन्य और मानवाधिकार जैसे मोर्चो पर मुकाबला करेंगे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, हमारा लक्ष्य न सिर्फ चीन से निपटने के लिए एकजुट होने का है बल्कि उन आर्थिक मतभेदों को दूर करने का भी है, जिसकी शुरुआत ट्रंप प्रशासन ने की। अमेरिका के भावी एनएसए का यह बयान ऐसे समय आया, जब गत सप्ताह ईयू और चीन के बीच निवेश समझौते को अंतिम रूप दिया गया।
विज्ञापन
इससे पहले सुलिवन ने संदेश भेजा था कि अगला अमेरिकी प्रशासन अपने यूरोपीय सहयोगियों साथ आर्थिक मसलों पर चीन को लेकर मौजूद साझा चिंताओं पर जल्द से जल्द विचार विमर्श करना चाहता है।