फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Joe Biden and president donald trump first face off at presidential debate will you shut up man

US Presidential Debate 2020: प्रेसिडेंशियल डिबेट के दैरान जब बिडेन ने ट्रंप से कहा- शटअप

Wed, 30 Sep 2020 08:36 AM IST
Tanuja Yadav वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्लीवलैंड
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, क्लीवलैंड Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 30 Sep 2020 08:36 AM IST
विज्ञापन
Joe Biden and president donald trump first face off at presidential debate will you shut up man
डोनाल्ड ट्रंप और जो बाइडेन - फोटो : ANI

अमेरिका में तीन नवंबर को होने वाले राष्ट्रपति पद के चुनाव को लेकर पहली प्रेसिडेंशियल डिबेट शुरू हो चुकी है। पहली ही डिबेट में डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप को चुप रहने के लिए कहा। इसके अलावा जो बिडेन ने ट्रंप को झूठा भी कहा। 

विज्ञापन



पहली टेलीविजन डिबेट में जो बिडेन काफी आक्रामक दिखाई दिए और डिबेट में उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप को झूठा करार दिया। बिडेन ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप ने अब तक जो कहा वो एकदम झूठ है, मुझे यहां उनके (डोनाल्ड ट्रंप) के झूठ सुनने के लिए नहीं बुलाया गया है। सब जानते हैं कि डोनाल्ड ट्रंप झूठ बोल रहे हैं।
विज्ञापन


पहली टेलीविजन डिबेट में शुरुआती मिनटों में ही तनाव बढ़ता जा रहा था। डोनाल्ड ट्रंप और जो बिडेन दोनों ही एक दूसरे की बातों को बीच में रोककर अपनी बातें कर रहे थे। एक दूसरे की बातों को काटते हुए डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने डोनाल्ड ट्रप को कहा कि क्या आप चुप हो जाएंगे?
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना प्रतिबंधों को ध्यान में रखते हुए दोनों नेताओं ने एक-दूसरे से हाथ नहीं मिलाया। ट्रंप और बाइडेन 90 मिनट तक चलने वाली इस बहस के लिए पूरी तैयारी के साथ आए हैं। बिडेन ने ट्रंप को अपने कर रिटर्न को सार्वजनिक करने के लिए कहा। उन्होंने कहा, ट्रंप ने अरबपति होने के बावजूद सालों से कर नहीं चुकाया है।

 
प्रेसिडेंशियल डिबेट के दौरान ट्रंप ने सुप्रीम कोर्ट की जज की नियुक्ति को लेकर हो रहे बवाल पर कहा कि हमने चुनाव जीता है, इसलिए हमें इस बात का अधिकार प्राप्त है कि हम जज एमी कोनी बैरेट को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त करें। वहीं, इस पर डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन ने कहा कि मैं न्याय का विरोध नहीं कर रहा हूं। क्लीवलैंड में 90 मिनट तक चलने वाली यह बहस भारतीय समयानुसार बुधवार की सुबह करीब 6:30 बजे शुरू हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed