फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   JD Vance says trade deal soon with India, calls Modi 'tough negotiator', News in Hindi

India-US Trade: ट्रंप के बाद वेंस ने मोदी को बताया 'बेहतर वार्ताकार', भारत के साथ व्यापार समझौते पर दिया अपडेट

Fri, 02 May 2025 03:41 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: पवन पांडेय Updated Fri, 02 May 2025 03:41 PM IST
सार

India-US Trade Deal: अमेरिका के उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'तगड़ा और कड़ा सौदेबाज' बताया है। उन्होंने कहा कि भारत ने लंबे समय से अमेरिका का फायदा उठाया है, लेकिन अब दोनों देशों के बीच व्यापार संतुलित करने की कोशिश हो रही है।

विज्ञापन
JD Vance says trade deal soon with India, calls Modi 'tough negotiator', News in Hindi
जेडी वेंस, अमेरिकी उपराष्ट्रपति - फोटो : ANI

विस्तार

अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक 'बेहतर वार्ताकार' कहा है। इसके साथ ही उन्होंने भविष्यवाणी की है कि भारत उन पहले देशों में शामिल हो सकता है जो पारस्परिक टैरिफ से बचने के लिए व्यापार समझौता करेगा। गुरुवार को एक समाचार चैनल को दिए एक साक्षात्कार में जेडी वेंस ने कहा कि टैरिफ पर भारत के साथ अच्छी बातचीत चल रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Pahalgam Attack: अमेरिका में कश्मीरी हिंदुओं ने बुलंद की आवाज, पहलगाम पर बोले- वैश्विक शक्तियां उठाएं सख्त कदम
विज्ञापन


'हम भारत के साथ संतुलित करने जा रहे हैं'
बता दें कि, भारत उन देशों में शामिल है जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से घोषित उच्च आयात करों से बचने के लिए अमेरिका के साथ बातचीत कर रहे हैं, जिनमें से अधिकांश अभी रुके हुए हैं। इस साक्षात्कार के दौरान जेडी वेंस ने कहा, 'प्रधानमंत्री मोदी एक सख्त वार्ताकार हैं, लेकिन हम उस रिश्ते को फिर से संतुलित करने जा रहे हैं, और यही कारण है कि राष्ट्रपति जो कर रहे हैं, वह कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


ट्रंप ने लगाए थे भारी टैक्स, 90 दिन की मोहलत
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 2 अप्रैल को भारत, चीन और कई अन्य देशों पर भारी टैक्स लगाने का ऐलान किया था। हालांकि, 9 अप्रैल को ट्रंप ने इन टैक्स पर 90 दिन की रोक लगा दी है, जो 9 जुलाई तक रहेगी। लेकिन इस राहत में चीन और हांगकांग शामिल नहीं हैं। भारत समेत करीब 75 देशों ने अमेरिका से नई व्यापार डील की मांग की है। फिलहाल अमेरिका ने 10 फीसदी का बेसलाइन टैक्स लागू रखा है, साथ ही स्टील, एल्युमिनियम और ऑटो पार्ट्स पर 25 फीसदी का भारी शुल्क भी जारी है।

यह भी पढ़ें - Pakistan: भारत की सख्ती से पाकिस्तान बेहाल; आनाकानी के बाद वाघा बॉर्डर पर फंसे नागरिकों को वापस लेने को मजबूर


'भारतीय बाजार अमेरिकी किसानों के लिए बंद है'
जेडी वेंस ने कहा कि अमेरिका का मकसद सिर्फ व्यापार को संतुलित करना है। उन्होंने कहा, 'भारत में अभी हमारे किसानों के लिए बाजार बंद है। अमेरिका के किसान बेहतरीन कृषि उत्पाद उगाते हैं, लेकिन भारतीय बाजार में उन्हें बेचने का मौका नहीं मिलता। इससे हमारे किसान और उपभोक्ता विदेशी सप्लाई पर निर्भर हो जाते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि अमेरिका और भारत के बीच जो डील बन रही है, वह भारत में अमेरिकी टेक्नोलॉजी और कृषि उत्पादों के लिए दरवाजे खोलेगी। इससे अमेरिका में नौकरियां बढ़ेंगी और दोनों देशों के रिश्ते और मजबूत होंगे।

इस दौरान जेडी वेंस कहा, 'सच कहें तो भारत ने लंबे समय तक अमेरिका का फायदा उठाया है। राष्ट्रपति ट्रंप व्यापार के खिलाफ नहीं हैं, वह सिर्फ अनुचित व्यापार के खिलाफ हैं। हम ऐसा व्यापार नहीं चाहते जिसमें विदेशी देश हमें नुकसान पहुंचाएं।'

भारत-अमेरिका के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत जारी
बता दें कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फरवरी में वाशिंगटन डीसी में मुलाकात हुई थी। उसी समय दोनों नेताओं ने व्यापार समझौते पर सहमति जताई थी। अब दोनों देश मिलकर इस डील को अंतिम रूप देने की कोशिश कर रहे हैं। इस समझौते में टैक्स में छूट और बाजार तक पहुंच जैसे मुद्दे शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed