{"_id":"6814858c65949a425b019f83","slug":"pakistan-to-allow-stranded-citizens-in-india-return-via-wagah-border-after-visa-revocations-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pakistan: भारत की सख्ती से पाकिस्तान बेहाल; आनाकानी के बाद वाघा बॉर्डर पर फंसे नागरिकों को वापस लेने को मजबूर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Pakistan: भारत की सख्ती से पाकिस्तान बेहाल; आनाकानी के बाद वाघा बॉर्डर पर फंसे नागरिकों को वापस लेने को मजबूर
Fri, 02 May 2025 03:05 PM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
Published by: नितिन गौतम
Updated Fri, 02 May 2025 03:05 PM IST
सार
पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी नागरिकों के लिए वाघा बॉर्डर भविष्य में भी खुला रहेगा। पाकिस्तान ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने के भारत सरकार के फैसले की आलोचना की और कहा कि इससे गंभीर मानवीय संकट पैदा हो गया है।
विज्ञापन
भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत की सख्ती से पाकिस्तान परेशान हो गया है। भारत सरकार के देश छोड़ने के आदेश के बाद कई पाकिस्तानी वाघा बॉर्डर पर फंस गए हैं। अब पाकिस्तान की सरकार ने एलान किया है कि वे वाघा बॉर्डर पर फंसे पाकिस्तानी नागरिकों को वापस लेगा। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने का एलान कर दिया और पाकिस्तानी नागरिकों को एक तय समयसीमा के भीतर देश छोड़ने का निर्देश दे दिया गया।
70 पाकिस्तानी अटारी-वाघा सीमा पर फंसे
पाकिस्तानियों के भारत छोड़ने की समय सीमा 30 अप्रैल को समाप्त हो गई, जिसके बाद गुरुवार को अटारी-वाघा बॉर्डर बंद रही। हालांकि कम से कम 70 पाकिस्तानी नागरिक गुरुवार को भी अटारी-वाघा बॉर्डर पर फंसे हुए हैं। मीडिया से बात करते हुए पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने सीमा पर फंसे पाकिस्तानी नागरिकों को लेकर कहा कि 'हमें उन मीडिया रिपोर्ट्स की जानकारी है, जिनमें कुछ पाकिस्तानी नागरिकों के अटारी सीमा पर फंसे होने की जानकारी मिली है। हम अपने नागरिकों को वापस लेने के लिए तैयार हैं। भारतीय अधिकारी उन्हें सीमा पार करने की इजाजत दें।'
ये भी पढ़ें- US: 'आतंकवाद के खिलाफ भारत के साथ खड़े हैं, पीएम मोदी को हमारा पूरा समर्थन', अमेरिकी विदेश विभाग का बड़ा बयान
विज्ञापन
भविष्य में भी खुला रहेगा वाघा बॉर्डर
पाकिस्तान ने पाकिस्तानी नागरिकों के वीजा रद्द करने के भारत सरकार के फैसले की आलोचना की और कहा कि इससे गंभीर मानवीय संकट पैदा हो गया है क्योंकि इससे भारत में इलाज करा रहे परिवार प्रभावित हुए हैं। उल्लेखनीय है कि भारत ने पाकिस्तानी नागरिकों को 26 अप्रैल के बाद भारत छोड़ने का आदेश दिया था। इनमें सार्क वीजा धारक शामिल हैं। वहीं मेडिकल वीजा धारक पाकिस्तानी नागरिकों को 29 अप्रैल तक भारत छोड़ने की सलाह दी गई थी। भारत की देखा-देखी पाकिस्तान ने भी वाघा बॉर्डर को बंद कर दिया और भारतीयों को सार्क वीजा योजना के तहत मिले वीजा को रद्द कर दिया।
ये भी पढ़ें- Pakistan: बिलावल ने आतंकी संगठनों से पाकिस्तान की साठगांठ कबूली; बोले- मुझे नहीं लगता कि यह किसी से छिपा हुआ
संबंधित वीडियो

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन