{"_id":"5e1f79eb8ebc3e4b2158750f","slug":"japan-environment-minister-shinjiro-koizumi-announced-that-he-will-take-parental-leave","type":"story","status":"publish","title_hn":"जापान के पर्यावरण मंत्री ने सार्वजनिक रूप से किया पितृत्व अवकाश लेने का एलान","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
जापान के पर्यावरण मंत्री ने सार्वजनिक रूप से किया पितृत्व अवकाश लेने का एलान
Thu, 16 Jan 2020 02:15 AM IST
गौरव पाण्डेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 16 Jan 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
जापान के पर्यावरण मंत्री शिंजिरो कोईजुमी
- फोटो : फेसबुक
जापानी पर्यावरण मंत्री ने बुधवार को कहा कि वे दो सप्ताह के पितृत्व अवकाश पर जाएंगे। हालांकि जापान में पहले भी कैबिनेट मंत्रियों ने घर में शिशु के जन्म पर छुट्टी ली है लेकिन देश में पहली बार कैबिनेट स्तर के किसी मंत्री ने सार्वजनिक रूप से इस तरह से छुट्टी लेने का एलान किया है।
विज्ञापन
पूर्व टीवी एंकर से शादी रचाने वाले 38 साल के शिंजिरो कोईजुमी एक मीडिया विशेषज्ञ भी हैं। उन्होंने मंत्रालय की बैठक में कहा कि अपने नवजात शिशु के साथ रहने की इच्छा और मंत्री के बतौर कर्तव्य निष्ठा में संतुलन के बीच यह एक कठिन फैसला था। उन्होंने कहा कि उनके फैसले से धारणाओं को बदलने और अन्य पिताओं को भी इस बाबत प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
जापान सरकार के शीर्ष प्रवक्ता ने इस कदम का समर्थन करते हुए कहा, कार्य स्थल पर माहौल को अनुकूल रखना और सामाजिक स्वीकृति के मकसद से पुरुषों को पितृत्व अवकाश का समर्थन करना महत्वपूर्ण है। मुख्य कैबिनेट सचिव योशीहिदे सुगा ने कहा कि कोइजुमी के फैले से उम्मीद है कि अन्य पुरुष अभिभावकों के नजरिए पर भी इसका सकारात्मक असर पड़ेगा।
विज्ञापन
उदार है जापानी कानून
जापानी कानून के मुताबिक, नियोजित श्रमिकों को जापान अन्य देशों की तुलना में उदार अभिभावक अवकाश प्रदान करता है। यदि नर्सरी उपलब्ध नहीं है तो देश में माता-पिता दोनों अतिरिक्त छह माह की छुट्टी ले सकते हैं। हालांकि 80 फीसदी माताओं की तुलना में पितृत्व अवकाश सिर्फ छह फीसदी पिता ही लेते हैं।