फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jaishankar UAE Visit Updates talks with his counterpart Abdullah bin Zayed Al Nahyan know all about it

UAE: विदेश मंत्री जयशंकर ने किए बीएपीएस हिंदू मंदिर के दर्शन, नाहयान से मुलाकात कर अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा

Sun, 23 Jun 2024 12:02 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 23 Jun 2024 12:02 PM IST
सार

विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर आज यूएई की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के दौरान विदेश मंत्री संयुक्त अरब अमीरात के अपने समकक्ष के साथ साझेदारी के विभिन्न मुद्दों पर बैठक करेंगे।

विज्ञापन
Jaishankar UAE Visit Updates talks with his counterpart Abdullah bin Zayed Al Nahyan know all about it
बीएपीएस हिंदू मंदिर में विदेश मंत्री एस जयशंकर - फोटो : एएनआई/डॉ.एस जयशंकर

विस्तार

विदेश मंत्री एस जयशंकर आज संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जाएंगे। इस दौरान वह अपने समकक्ष अब्दुल्ला बिन जायद अल नाहयान से मुलाकात करेंगे। वहीं, दोनों नेताओं के बीच कई मुद्दों पर चर्चा होगी। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि द्विपक्षीय मुद्दों के अलावा, जयशंकर और अल नाहयान के गाजा में समग्र स्थिति पर विचार-विमर्श करने की उम्मीद है।  जयशंकर की यात्रा भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी के साथ-साथ क्षेत्रीय और वैश्विक विकास की समीक्षा करने का अवसर प्रदान करेगी।
विज्ञापन


पिछले कुछ वर्षों में संबंधों में हुआ काफी सुधार
विदेश मंत्रालय ने कहा कि विदेश मंत्री एस जयशंकर आज यूएई की आधिकारिक यात्रा पर जाएंगे। यात्रा के दौरान विदेश मंत्री संयुक्त अरब अमीरात के अपने समकक्ष के साथ साझेदारी के विभिन्न मुद्दों पर बैठक करेंगे। भारत और यूएई के बीच संबंध पिछले कुछ वर्षों में काफी बढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएम मोदी ने इस साल की थी यूएई की यात्रा 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अगस्त 2015 में संयुक्त अरब अमीरात की ऐतिहासिक यात्रा के बाद, दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को एक व्यापक रणनीतिक साझेदारी तक बढ़ाया गया है। दोनों देशों ने आर्थिक जुड़ाव को बढ़ावा देने के लिए फरवरी 2022 में एक व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (CEPA) पर हस्ताक्षर किए थे।

व्यापार समझौते में कई लाभ दिए गए हैं, जिनमें टैरिफ को खत्म करना और कम करना, खुले व्यापार के माहौल को बढ़ावा देना और विभिन्न क्षेत्रों में सेवा प्रदाताओं के लिए बाजार पहुंच को बढ़ाना शामिल है। यूएई 2022-23 में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश के मामले में भारत में शीर्ष चार निवेशकों में से एक है। करीब 35 लाख संख्या के साथ भारतीय समुदाय यूएई में सबसे बड़ा प्रवासी समूह है।


बीएपीएस मंदिर भारत-यूएई के बीच एक सांस्कृतिक पुल: जयशंकर
विदेश मंत्री एस जयशंकर ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "आज अबू धाबी में बीएपीएस हिंदू मंदिर जाकर धन्य हो गया। यह भारत-यूएई दोस्ती का एक स्पष्ट प्रतीक है। यह दुनिया को एक सकारात्मक संदेश देता है और यह हमारे दोनों देशों के बीच एक सच्चा सांस्कृतिक पुल है।"  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed