फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Jaishankar shares family connection of Argentina foreign minister with India also met his Nigerian counterpart news in Hindi

किस्सा: जयशंकर ने साझा किया अर्जेंटीना के विदेश मंत्री का भारत के साथ 'फैमिली कनेक्शन', परंपरा जारी रखने की अपील

Mon, 25 Apr 2022 03:33 AM IST
गौरव पाण्डेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 25 Apr 2022 03:33 AM IST
सार

अर्जेंटीना के वर्तमान विदेश मंत्री के दादा ने भारत के साथ साल 1951 में 'गेहूं के लिए जूट' समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

विज्ञापन
Jaishankar shares family connection of Argentina foreign minister with India also met his Nigerian counterpart news in Hindi
जयशंकर और अर्जेंटीना के विदेश मंत्री सैंटियागो कैफिएरो - फोटो : twitter/DrSJaishankar

विस्तार

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने रविवार को एक ट्वीट में अर्जेंटीना के अपने समकक्ष सैंटियागो कैफिएरो का भारत के साथ 'पारिवारिक संबंध' साझा किया। अर्जेंटीना के विदेश मंत्री के दादा एंटोनियो कैफिएरो ने साल 1951 में भारत सरकार के साथ 'गेहूं के लिए जूट' (जूट फॉर व्हीट) समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

विज्ञापन


जयशंकर ने ट्वीट में लिखा, 'आज विदेश मंत्री सैंटियागो कैफिएरो ने भारत के साथ एक पारिवारिक संबंध साझा किया। उनके दादा ने 1951 में गेहूं के लिए जूट समझौते पर दस्तखत किए थे। हम चाहते हैं कि वह इस परंपरा को आगे बढ़ाएं।'  सैंटियागो रायसीना वार्ता में शामिल होने के लिए दिल्ली आए हुए हैं।
विज्ञापन


रायसीना वार्ता का आयोजन राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में 25 से 27 अप्रैल तक होना है। दोनों नेताओं ने आज दिल्ली में स्थित हैदराबाद हाउस में बैठक भी की थी। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच कृषि, फार्मास्यूटिकल्स, इलेक्ट्रॉनिक्स, ई-मोबिलिटी, रक्षा और परमाणु ऊर्जा जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर बातचीत हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस बैठक को लेकर जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि सैंटियागो कैफिएरो की पहली भारत यात्रा के दौरान सकारात्मक और उत्पादक बैठक हुई। हमने अपने द्विपक्षीय कारोबार समेत विभिन्न अहम मुद्दों पर विचार-विमर्श किया। जयशंकर ने कहा कि हम जी20 और बहुपक्षीय मंचों पर भी नजदीकी से काम करेंगे।


स्लोवेनिया के विदेश मंत्री एन्स लोगर भारत पहुंचे
विदेश मंत्री एन्स लोगर भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात करेंगे और अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन रायसीना डायलॉग में भाग लेंगे।

नाइजीरिया के विदेश मंत्री से मिले डॉ. एस जयशंकर
विदेश मंत्री जयशंकर ने रविवार को अपने नाइजीरियाई समकक्ष जॉफरी ओन्येमा से भी मुलाकात की और कारोबार व निवेश पर चर्चा की। जयशंकर ने एक ट्वीट में कहा कि हमने स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा, कृषि और क्षमता निर्माण क्षेत्रों में भागीदारी को बढ़ाने पर बातचीत की। दोनों ने इसे पर सहमति जताई।

25 को पीएम मोदी करेंगे रायसीना वार्ता का उद्घाटन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 25 अप्रैल को रायसीना वार्ता के  सातवें संस्करण का उद्घाटन करेंगे। तीन दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन हिस्सा लेंगी। भूराजनीति और भूआर्थिक चुनौतियों पर चर्चा के लिए 2016 में रायसीना वार्ता की शुरुआत हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed