फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ivana Trump Death Cause Revealed Injury Marks Found on Body From Accident Know More News in Hindi

Ivana Trump Passes Away: ट्रंप की पहली पत्नी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे, शरीर पर मिले चोट के निशान

Sat, 16 Jul 2022 09:20 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Sat, 16 Jul 2022 09:20 AM IST
सार

इवाना ट्रंप के साथ क्या हादसा हुआ था। यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। हालांकि, मामले की जानकारी रखने वालों का कहना है कि इवाना अपने घर पर सीढ़ियों से गिर गई थीं। मौके पर ही उन्हें मृत घोषित कर दिया गया था। 

विज्ञापन
Ivana Trump Death Cause Revealed Injury Marks Found on Body From Accident Know More News in Hindi
ivana trump - फोटो : new york post

विस्तार

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पहली पत्नी इवाना ट्रंप का शुक्रवार को निधन हो गया था। अब सामने आया है कि 73 वर्षीय इवाना की मौत हादसे की वजह से हुई थी। न्यूयॉर्क के मुख्य चिकित्सा परीक्षक ने बताया कि इवाना ट्रंप की मौत हादसे में शरीर पर चोट लगने की वजह से हुई। हालांकि, रिपोर्ट में इस बात का जिक्र नहीं किया गया कि उनके साथ क्या हादसा हुआ था। 

विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर इवाना के निधन की जानकारी दी थी। उन्होंने पोस्ट किया, "मुझे उन सभी लोगों को यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है जो इवाना ट्रंप से प्यार करते थे, जिनमें से कई हैं, कि इवाना ट्रंप का न्यूयार्क शहर में उनके घर पर निधन हो गया है। वह एक अद्भुत और सुंदर महिला थीं, जिन्होंने एक महान और प्रेरणादायक जीवन व्यतीत किया। इवाना ट्रंप के तीनों बच्चे, डोनाल्ड जूनियर, इवांका और एरिक पर उन्हें गर्व था। हमें भी इवाना ट्रंप पर गर्व है। रेस्ट इन पीस, इवाना!"
विज्ञापन

 
सीढ़ियों के पास मिलीं थीं मृत
मामले की जानकारी रखने वालों का कहना है कि इवाना सीढ़ियों के पास मृत मिली थीं।पुलिस ने भी यह मानकर जांच शुरू कर दी है कि क्या इवाना की मौत घर पर सीढ़ियों से गिरने की वजह से हुई? न्यूयॉर्क पुलिस विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें इवाना ट्रंप के बेहोश होने की जानकारी मिली थी। उन्हें मौके पर ही मृत घोषित कर दिया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1977 में ट्रंप से हुई थी शादी
पूर्व चेकोस्लोवाकिया में कम्युनिस्ट शासन में पले-बढ़े इवाना ट्रंप ने 1977 में डोनाल्ड ट्रंप से शादी की थी। साल 1992 में दोनों का तलाक हो गया था। ट्रंप और इवाना की जोड़ी 1980 और 1990 के दशक में न्यूयॉर्क में चर्चित सार्वजनिक हस्ती थी, और उनका अलग होना गहन सार्वजनिक हित का विषय था। अलग होने के बाद इवाना ट्रंप सौंदर्य उत्पादों, कपड़ों और आभूषणों के पेशें से जुड़ गई थीं।

उन्होंने अपने 2017 के संस्मरण 'राइजिंग ट्रंप' में ट्रंप के तीन बच्चों की परवरिश का भी वर्णन किया था। इवाना ने उस समय लिखा था कि तलाक के बाद ट्रंप के साथ उनके रिश्ते में सुधाया आया है। उन्होंने कहा था कि वह सप्ताह में एक बार उनसे बात करती है।


ट्रंप परिवार ने एक बयान में इवाना की एक ताकतवार व्यापारी, एक विश्व स्तरीय एथलीट, एक सुंदर और देखभाल करने वाली मां और दोस्त  के रूप में सराहना की। बयान में कहा गया, "इवाना ट्रंप एक उत्तरजीवी महिला थीं। उन्होंने साम्यवाद को छोड़कर अमेरिका को गले लगाया। उन्होंने अपने बच्चों को धैर्य और कठोरता, करुणा और दृढ़ संकल्प के बारे में सिखाया।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed