फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israels military says it targeted Hamas compound in a school several died news in hindi

Gaza Attack: इस्राइली सेना ने गाजा में एक स्कूल के अंदर हमास के ठिकानों को बनाया निशाना, हमले में 39 की मौत

Thu, 06 Jun 2024 02:26 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, यरूशलम Published by: श्वेता महतो Updated Thu, 06 Jun 2024 02:26 PM IST
सार

हमले के बाद इस्राइली सेना ने बिना सबूत पेश किए दावा किया कि हमास और इस्लामिक जिहाद ने स्कूल को अपने अभियानों के लिए कवर के तौर पर इस्तेमाल किया। सेना ने बताया कि हमले से पहले नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण कदम भी उठाए गए। 

विज्ञापन
Israels military says it targeted Hamas compound in a school several died news in hindi
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल ने मध्य गाजा में विस्थापित फलस्तीनियों को आश्रय देने वाले एक स्कूल पर बृहस्पतिवार तड़के हमला कर दिया। इसमें 23 महिलाओं-बच्चों सहित 33 की मौत हो गई। यहीं एक अन्य हमले में 6 और लोग मारे गए। उधर, इस्राइली सेना ने कहा, यहां हमास का आतंकी स्कूल चल रहा था। हमले में दर्जनों लोग घायल हुए हैं, कई गंभीर हैं।

विज्ञापन

इस्राइली सेना ने गाजा पट्टी में चल रहे स्कूल को ‘हमास के एक अड्डे’ के रूप में रेखांकित करते हुए इसे निशाना बनाने की पुष्टि की। एक दिन पहले ही सेना ने हमास के आतंकियों के मध्य गाजा में संगठित होने के चलते एक नए जमीनी और हवाई हमले की घोषणा की थी। इस्राइली सैनिक गाजा पट्टी के उन हिस्सों में लौट आए हैं जहां वे पहले भी हमले कर चुके हैं। बृहस्पतिवार को हुए हमले के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि तड़के हुए हमले में फलस्तीनी शरणार्थियों के लिए संयुक्त राष्ट्र एजेंसी द्वारा संचालित अल-सरदी स्कूल को निशाना बनाया गया, जिसे यूएनआरडब्ल्यूए के नाम से जाना जाता है। स्कूल उन लोगों से भरा था जो उत्तरी गाजा में इस्राइली हमलों और बमबारी से भागे थे। 
विज्ञापन


आतंकी हमलावरों को मारा : इस्राइली बल
इस्राइली रक्षा बल (आईडीएफ) ने कहा कि उसने मध्य गाजा में संयुक्त राष्ट्र राहत-कार्य एजेंसी (यूएनआरडब्ल्यूए) के एक स्कूल में हमास पर हमला करते वक्त आम नागरिकों को क्षति न पहुंचने के लिए सावधानी बरती थी। उसने यहां कई आतंकियों को मार गिराया। आईडीएफ प्रवक्ता ने कहा, हमास के आतंकी फलस्तीनी इस्लामिक जिहाद से मिलकर स्कूल से हमलों का निर्देशन कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 बता दें कि नुसीरत शरणार्थी कैंप गाजा पट्टी के बीचोबीच में स्थित है। यह 1948 में अरब-इस्राइल युद्ध के समय का बना हुआ फलस्तीनी शर्णार्थी शिविर है। इस्राइली सेना ने स्कूल का एक ग्राफिक प्रकाशित किया, जिसमें स्कूल की छत पर संयुक्त राष्ट्र लिखा हुआ था। इस ग्राफिक में स्कूल के उपरी मंजिल को निशाना बनाकर किए गए हमले का भी विवरण था।

पिछले साल से जारी है इस्राइल-हमास संघर्ष
पिछले साल सात अक्तूबर को हमास ने इस्राइल में घुसकर हमले किए, जिसमें लगभग 1,160 लोगों की मौत हो गई थी। मरने वालों में ज्यादातर इस्राइली नागरिक ही शामिल थे। हमले के बाद हमास के आतंकी 250 से ज्यादा इस्राइली और विदेशियों को बंधक बनाकर गाजा ले गए। हालांकि, इस संघर्ष के बीच हमास ने कुछ बंधकों को रिहा भी कर दिया था, लेकिन इस्राइल का मानना है कि अभी भी 99 बंधक हमास के कब्जे में हैं।


स्पेन देगा इस्राइल के खिलाफ आईसीसी में अर्जी
 स्पेन अंतरराष्ट्रीय अदालत (आईसीसी) में अर्जी देकर दक्षिण अफ्रीका द्वारा इस्राइल विरोधी मुकदमे में पक्षकार बनने की अनुमति मांगेगा। दक्षिण अफ्रीका ने आईसीसी में इस्राइल पर जनसंहार का आरोप लगाया है। स्पेन पहला यूरोपीय देश है जिसने इस याचिका से जुड़ने की पहल की है। याचिका में आरोप लगाया गया है कि इस्राइल ने गाजा पर सैन्य कार्रवाई के दौरान जनसंहार संधि का उल्लंघन किया है

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed