{"_id":"680234bdc949c5b1740db8e9","slug":"israeli-strikes-kill-at-least-17-in-gaza-huckabee-makes-first-appearance-as-us-ambassador-news-in-hindi-2025-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Hamas War: गाजा में इस्राइली हमलों में 25 लोगों की मौत; अमेरिकी राजदूत के तौर पर पहली बार दिखे हकाबी","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-Hamas War: गाजा में इस्राइली हमलों में 25 लोगों की मौत; अमेरिकी राजदूत के तौर पर पहली बार दिखे हकाबी
Fri, 18 Apr 2025 04:47 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दीर अल बलाह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दीर अल बलाह
Published by: पवन पांडेय
Updated Fri, 18 Apr 2025 04:47 PM IST
सार
इस्राइल की तरफ से गाजा में हवाई हमले तेज कर दिए गए हैं। ताजा इस्राइली हमले में 25 लोगों की मौत हो गई है। वहीं अमेरिका के नए राजदूत माइक हकाबी ने येरूशलम पहुंचकर पवित्र पश्चिमी दीवार में राष्ट्रपति ट्रंप का पत्र भी डाला है।
विज्ञापन
गाजा में इस्राइली हमलों का परिणाम
- फोटो : ANI
विस्तार
शुक्रवार तड़के गाजा में इस्राइली हवाई हमलों में बच्चों समेत कम से कम 25 लोग मारे गए। इस्राइल की यह कार्रवाई तब सामने आई जब इस्राइल में अमेरिका के नए राजदूत ने यरूशलम में पहली बार सार्वजनिक रूप से उपस्थिति दर्ज कराई है।
विज्ञापन
इस्राइली का हमला क्यों तेज हुआ?
इस्राइल की तरफ से जबालिया शरणार्थी शिविर (उत्तर गाजा) में हमला किया गया। जहां एक ही घर से 8 लोगों सहित कुल 10 लोगों की मौत हुई। शवों को इंडोनेशियाई अस्पताल में लाया गया। दूसरा हमला खन यूनिस (दक्षिण गाजा) में किया गया। यहां 7 लोगों की मौत हुई, जिसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल थी। इस्राइली हमले ऐसे समय में हो रहे हैं जब इस्राइल हमास पर दबाव बढ़ा रहा है ताकि वह बंधकों को रिहा करे और आत्मसमर्पण कर दे। एक दिन पहले ही गाजा में 25 से अधिक लोग मारे गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें - इटली में केबल कार हादसा: ब्रिटिश और इस्राइली नागरिकों समेत चार की मौत, प्रधानमंत्री मेलोनी ने दुख जताया
विज्ञापन
अमेरिका के नए राजदूत की पहली यात्रा
माइक हक्काबी, जो कभी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार भी रह चुके हैं, शुक्रवार को यरूशलम के पवित्र पश्चिमी दीवार पहुंचे। उन्होंने दीवार पर एक प्रार्थना पत्र भी डाला, उन्होंने कहा कि पत्र अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से लिखा गया था। उन्होंने मीडिया को वह पत्र दिखाते हुए कहा, 'ये उनके शुरुआती अक्षर हैं, DT।' हक्काबी ने कहा कि ट्रंप ने उन्हें यह पत्र देकर यरूशलम की शांति के लिए प्रार्थना करने को कहा था। हक्काबी ने यह भी कहा कि अमेरिका हर संभव प्रयास कर रहा है ताकि बचे हुए बंधकों को हमास से छुड़ाया जा सके।
यह भी पढ़ें - Pakistan: घाटे में चल रही अपनी सरकारी एयरलाइन PIA को बेचेगा पाकिस्तान, पिछले साल नहीं मिल पाए थे खरीददार
हक्काबी और इस्राइल के प्रति समर्थन
माइक हक्काबी पहले यह कह चुके हैं कि वे वेस्ट बैंक को इस्राइल में मिलाने और वहां के फलस्तीनियों को इस्राइली नागरिक बनाने का समर्थन करते हैं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि यह अब उनके अधिकार क्षेत्र में नहीं है।
इस्राइली बंधकों की स्थिति
हमास के पास अभी भी 59 बंधक हैं, जिनमें से केवल 24 के जीवित होने की संभावना है। हमास कह रहा है कि वह बंधकों की रिहाई तभी करेगा जब इस्राइल सभी फलस्तीनी कैदियों को रिहा करे, गाजा से पूरी तरह हट जाए और एक स्थायी युद्धविराम लागू करे। वहीं इस्राइली रक्षा मंत्री ने कहा है कि यह नाकाबंदी हमास पर दबाव बनाने का मुख्य तरीका है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन