{"_id":"687519b3494539b55d0c4b77","slug":"israeli-strikes-across-the-gaza-strip-overnight-killed-30-health-officials-say-2025-07-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Hamas Conflict: इस्राइल ने गाजा में रातभर किया हमला, 30 की मौत; IDF का दावा- हमास का वरिष्ठ आतंकी ढेर","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-Hamas Conflict: इस्राइल ने गाजा में रातभर किया हमला, 30 की मौत; IDF का दावा- हमास का वरिष्ठ आतंकी ढेर
Mon, 14 Jul 2025 08:22 PM IST
पवन पांडेय
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दीर अल-बलाह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दीर अल-बलाह
Published by: पवन पांडेय
Updated Mon, 14 Jul 2025 08:22 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
इस्राइल ने गाजा पट्टी में रातभर बमबारी की, जिसमें कम से कम 30 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, दक्षिणी गाजा में 12 लोगों की मौत हुई है, जहां तीन लोग राहत सामग्री का इंतजार कर रहे थे। वहीं 12 शव गाजा सिटी के शिफा अस्पताल में पहुंचे, जिनमें तीन बच्चे और दो महिलाओं के शव थे। वहीं अल-अवदा अस्पताल ने छह लोगों की मौत और आठ लोगों के घायल होने की जानकारी दी।
यह भी पढ़ें - Israel Gaza Ceasefire: इस्राइल-गाजा संघर्ष विराम पर ट्रंप ने दिया बड़ा संकेत, बोले- अगले हफ्ते समाधान संभव
IDF का दावा- हमास का वरिष्ठ आतंकी ढेर
इधर इस्राइल ने दावा किया है कि उसने एक वरिष्ठ हमास आतंकी को मार गिराया जिसने एक बंधक को घर में छिपा रखा था। बता दें कि, इस्राइल हमास के बीच युद्ध की शुरुआत 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हमले से हुई थी। इसके बाद से अब तक 58,000 से ज्यादा फलस्तीनियों की मौत हो गई, जिनमें आधे से ज्यादा महिलाएं और बच्चे शामिल हैं। इस युद्ध के कारण गाजा का बड़ा हिस्सा तबाह हो चुका है और लगभग 90% आबादी बेघर हो गई है। वहीं गाजा में युद्ध के बीच भूख और अकाल की स्थिति बन रही है।
विज्ञापन
ट्रंप-नेतन्याहू के बीच बातचीत का नहीं निकला हल
हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच दो दिन की बातचीत भी हुई, लेकिन कोई ठोस नतीजा नहीं निकल सका। 7 अक्तूबर 2023 को हमास के हजारों लड़ाकों ने इस्राइल में घुसकर करीब 1,200 लोगों की हत्या की थी और 251 लोगों को बंधक बना लिया था। अब भी 50 लोग बंधक हैं, जिनमें से आधे से भी कम के जीवित होने की संभावना है।
यह भी पढ़ें - Syria: अपहरण, लूट और फिर छिड़ी दो गुटों में जंग..., सीरिया में एक छोटे से टकराव ने ली 30 की जान; सेना तैनात
गाजा पर हमले को लेकर इस्राइल का पक्ष
इस्राइली सेना का कहना है कि वे सिर्फ आतंकवादियों को निशाना बनाते हैं, लेकिन हमास आम नागरिकों के बीच से लड़ाई करता है, जिससे नुकसान होता है।
गाजा में बड़ा मानवीय संकट
इस संघर्ष के कारण गाजा में बड़ा मानवीय संकट गहरा रहा है। वहां भोजन और दवा पहुंचाना मुश्किल हो गया है। कई इलाकों में हालात बेकाबू हैं, कानून व्यवस्था टूट रही है। मानवाधिकार संगठन चेतावनी दे रहे हैं कि अगर हालात ऐसे ही रहे तो भयानक अकाल आ सकता है।