फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   syria Sweida Clashes Druze militias Sunni Bedouin clans kill more than 30 people government forces Deployed

Syria: अपहरण, लूट और फिर छिड़ी दो गुटों में जंग..., सीरिया में एक छोटे से टकराव ने ली 30 की जान; सेना तैनात

Mon, 14 Jul 2025 01:45 PM IST
हिमांशु चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दमिश्क Published by: हिमांशु चंदेल Updated Mon, 14 Jul 2025 01:45 PM IST
सार

सीरिया के स्वैदा इलाके में ड्रूज मिलिशिया और सुन्नी बेदुइन कबीलों के बीच हुई हिंसक झड़पों में 30 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और करीब 100 घायल हुए हैं। झगड़े की शुरुआत अपहरण और लूट से हुई थी, जो बाद में व्यापक संघर्ष में बदल गया। स्थिति पर काबू पाने के लिए सीरियाई सेना को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
syria Sweida Clashes Druze militias Sunni Bedouin clans kill more than 30 people government forces Deployed
सीरियाई सेना - फोटो : एएनआई / रॉयटर्स

विस्तार

सीरिया के दक्षिणी स्वैदा प्रांत में ड्रूज धार्मिक अल्पसंख्यक की मिलिशिया और सुन्नी बेदुइन कबीलों के बीच हुई हिंसक झड़पों ने एक बार फिर देश में अस्थिरता को उजागर कर दिया है। इन झड़पों में अब तक 30 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और करीब 100 लोग घायल हुए हैं। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सरकार ने सेना और आंतरिक मंत्रालय की टीमें मौके पर भेजी हैं।

विज्ञापन


यूके स्थित वॉर मॉनिटर 'सीरियन ऑब्जर्वेटरी फॉर ह्यूमन राइट्स' के मुताबिक, झड़पों की शुरुआत तब हुई जब एक ड्रूज सब्जी विक्रेता को एक बेदुइन कबीले ने अपहरण कर लूट लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच एक के बाद एक अपहरण और जवाबी हमले शुरू हो गए। यही हिंसा अब बड़े संघर्ष में बदल गई है।

विज्ञापन

अब तक 37 की मौत, बच्चों की भी जान गई
रिपोर्ट के अनुसार, इन झड़पों में कम से कम 37 लोगों की मौत हो चुकी है जिनमें दो बच्चे भी शामिल हैं। झड़पों में कई लोग घायल भी हुए हैं और स्थानीय अस्पतालों में इलाज जारी है। क्षेत्र में तनाव को देखते हुए सेना की टुकड़ियों को सुरक्षा चौकियों पर तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

स्थिति नियंत्रण से बाहर- सरकार ने माना
सीरिया के गृह मंत्रालय ने इस हिंसा को ‘खतरनाक स्थिति’ बताया है। मंत्रालय ने कहा कि स्थानीय प्रशासन की अनुपस्थिति के कारण हालात बिगड़े हैं और आम लोग इसे नियंत्रित करने में असफल रहे हैं। सरकार अब स्थिति को शांत करने के लिए हर संभव कदम उठा रही है।


ये भी पढ़ें- धरती पर आने को तैयार शुभांशु, शाम को अनडॉक होगा स्पेसक्राफ्ट; जानें कब और कैसे होगी वापसी

ड्रूज समुदाय की सरकार पर संदेह भरी नजर
ड्रूज समुदाय सीरिया में एक धार्मिक अल्पसंख्यक है जिसकी जड़ें 10वीं सदी के इस्माइली शाखा से जुड़ी हैं। ये समुदाय मुख्य रूप से स्वैदा प्रांत और दमिश्क के दक्षिणी उपनगरों में रहता है। बशर अल-असद के सत्ता से हटने के बाद से ड्रूज गुटों ने अपने हथियारबंद समूह बनाए और नई सरकार को लेकर अब भी उनमें गहरा संशय है।

ये भी पढ़ें- क्या पायलटों पर दोष मढ़कर बोइंग को बचा रही ट्रंप सरकार? रिपोर्ट में कहा- सुरक्षित हैं फ्यूल स्विच

14 साल की जंग के बाद भी शांति दूर
सीरिया में लगभग 14 वर्षों से जारी गृहयुद्ध ने समाज को कई हिस्सों में बांट दिया है। ड्रूज गुट जहां नई सरकार के साथ एकीकरण को लेकर बंटे हुए हैं, वहीं बेदुइन कबीलों के साथ उनका टकराव नई समस्या बनकर उभरा है। इस झड़प ने एक बार फिर साबित कर दिया कि सीरिया में स्थायी शांति अभी भी एक दूर की कौड़ी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed