फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli emergency service says shooting in downtown Tel Aviv many People critically wounded

इस्राइल: तेल अवीव में देर रात अंधाधुंध फायरिंग, दो मरे, आठ घायल, अमेरिका ने जताया दुख

Fri, 08 Apr 2022 07:12 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, तेल अवीव
पीटीआई, तेल अवीव Published by: देव कश्यप Updated Fri, 08 Apr 2022 07:12 AM IST
सार

इस वारदात के कारण इलाके में भारी तनाव की स्थिति है। जिस इलाके में गोलियां चलीं, वह काफी भीड़भाड़ वाला है। यहां कई रेस्तरां और बार हैं। यहां स्थित सेना मुख्यालय में मौजूद प्रधानमंत्री नफ्ताली बैनेट पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।

विज्ञापन
Israeli emergency service says shooting in downtown Tel Aviv many People critically wounded
इस्राइल पुलिस द्वारा जारी हमले के संदिग्ध की तस्वीर। - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल के तेल अवीव शहर के डिजेंगॉफ स्ट्रीट इलाके में बृहस्पतिवार रात अंधाधुंध फायरिंग हुई। निकटवर्ती इचिलोव अस्पताल के मुताबिक, हमले में दो लोगों की मौत हो गई और आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। घटना की वजह का अभी पता नहीं चला है।

विज्ञापन


इस्राइल में हुई इस घटना पर दुख जताते हुए अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा कि "तेल अवीव में एक और घातक आतंकवादी हमले में दो निर्दोष लोगों की जान चली गई और कई अन्य घायल हो गए। इस हमले के मद्देनजर अमेरिकी एक बार फिर इस्राइली लोगों के साथ दुखी हैं।"
विज्ञापन


ब्लिंकेन ने कहा कि "हम इस घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रखे हुए हैं और अपने इस्राइली भागीदारों के साथ नियमित संपर्क में बने रहेंगे। इस्राइल के साथ हम अर्थहीन आतंकवाद और हिंसा का सामना करने के लिए दृढ़ता से खड़े हैं।"
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वारदात के कारण इलाके में भारी तनाव की स्थिति है। जिस इलाके में गोलियां चलीं, वह काफी भीड़भाड़ वाला है। यहां कई रेस्तरां और बार हैं। वारदात की सूचना पर अधिकारी मौके पर पहुंचे। यहां स्थित सेना मुख्यालय में मौजूद प्रधानमंत्री नफ्ताली बैनेट पूरी स्थिति पर नजर रख रहे हैं।


इस्राइल के मागेन डेविड एदोम आपातकालीन सेवा का कहना है कि तेल अवीव के डाउनटाउन में हुई गोलीबारी में कम से कम छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

पुलिस ने पहले बताया था कि गुरुवार रात को हुई गोलीबारी में तीन से पांच लोगों के घायल होने की आशंका है। गोलीबारी के मकसद का अभी पता नहीं चल पाया है। बता दें कि पवित्र रमजान माह से ठीक पहले फिलिस्तीनियों के हमलों में 11 लोगों की मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed