फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israeli army attacks continue in Gaza City, 60 Palestinians killed in fresh military operation

Israel Strikes Gaza City: गाजा सिटी में इस्राइली सेना का हमला जारी, ताजा सैन्य अभियान में मारे गए 60 फलस्तीनी

Sun, 21 Sep 2025 01:44 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, येरुशलम Published by: पवन पांडेय Updated Sun, 21 Sep 2025 01:44 PM IST
सार

इस्राइल की तरफ से गाजा में सैन्य अभियान को लगातार तेज किया रहा है। शनिवार को इस्राइल की कार्रवाई में 60 फलस्तीनियों की मौत हो गई है। वहां जैसे-जैसे इस्राइल का सैन्य अभियान तेज हो रहा है, मानवीय संकट और गहराता जा रहा है। संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के मुताबिक, अधिकांश परिवार दिन में सिर्फ एक बार खाना खा पा रहे हैं।

विज्ञापन
Israeli army attacks continue in Gaza City, 60 Palestinians killed in fresh military operation
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI

विस्तार

गाजा सिटी और पूरे गाजा पट्टी में इस्राइल का सैन्य अभियान शनिवार को भी जारी रहा। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, ताजा हमलों में कम से कम 60 फलस्तीनी मारे गए। इस्राइली सेना जमीन के नीचे बने सुरंगों और बम से जाल बिछाए गए ढांचों को नष्ट कर रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - US: चार्ली किर्क को श्रद्धांजलि देंगे राष्ट्रपति ट्रंप और MAGA अभियान के सदस्य, कड़ी सुरक्षा के बीच होगी सभा
विज्ञापन


फलस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मिलेगी मान्यता
इसी बीच, ऑस्ट्रेलिया, बेल्जियम, ब्रिटेन और कनाडा समेत 10 देश सोमवार को औपचारिक रूप से फलस्तीन को स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देने वाले हैं। यह घोषणा संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक से पहले होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाजा सिटी की ऊंची इमारतों को बनाया जा रहा निशाना
इस्राइल ने इस हफ्ते गाजा सिटी की ऊंची इमारतों को निशाना बनाते हुए बड़े पैमाने पर हमला शुरू किया है। सेना का दावा है कि सितंबर की शुरुआत से अब तक 20 ऊंची इमारतें ध्वस्त की गईं और 5 लाख से ज्यादा लोग गाजा सिटी छोड़ चुके हैं।


दो साल से जारी युद्ध में 65000 फलस्तीनी के मारे गए
वहीं, हमास का कहना है कि करीब 3 लाख लोग ही शहर से गए हैं और 9 लाख लोग अब भी मौजूद हैं, जिनमें इस्राइली बंधक भी शामिल हैं। हमास का आरोप है कि 11 अगस्त से अब तक 1,800 से ज्यादा आवासीय इमारतें और 13,000 से अधिक शरणार्थी टेंट नष्ट किए गए हैं। लगभग दो साल से चल रहे युद्ध में अब तक 65,000 से ज्यादा फलस्तीनी मारे जा चुके हैं।

यह भी पढ़ें - UN: संयुक्त राष्ट्र महासभा में ट्रंप-जेलेंस्की की होगी मुलाकात, रूस और कड़े प्रतिबंधों की करेंगे मांग

गाजा में भुखमरी के लिए हमास जिम्मेदार- इस्राइल
इस्राइल का कहना है कि गाजा में भुखमरी की स्थिति को बढ़ा-चढ़ाकर पेश किया जा रहा है और इसके लिए हमास जिम्मेदार है। वहीं, हमास का आरोप है कि इस्राइली हमलों की आड़ में गिरोह राहत सामग्री लूट रहे हैं। यह संघर्ष 7 अक्तूबर 2023 को तब शुरू हुआ था जब हमास ने इस्राइल पर हमला कर 1,200 लोगों की हत्या की और 251 लोगों को बंधक बना लिया था। वर्तमान में 48 बंधक गाजा में हैं, जिनमें लगभग 20 के जीवित होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed