फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel War humanitarian pause ended because of Hamas says Antony blinken

Israel War: 'हमास वादों से मुकर गया', अमेरिकी विदेश मंत्री ने बताई गाजा में संघर्ष विराम के खत्म होने की वजह

Sat, 02 Dec 2023 09:30 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: श्वेता महतो Updated Sat, 02 Dec 2023 09:30 AM IST
सार

एंटनी ब्लिंकन ने क्षेत्र में शांति बरतने के लिए अमेरिका के समर्थन को दोहराया और बताया कि अमेरिका का लक्ष्य फिलहाल बंधकों को छुड़ाना है। उन्होंने कहा कि बंधकों को उनके घर पहुंचाने में हर संभव कोशिश किया जाएगा। 

विज्ञापन
Israel War humanitarian pause ended because of Hamas says Antony blinken
Antony Blinken - फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने शनिवार को बताया कि इस्राइल-हमास का संघर्ष विराम हमास के कारण अब समाप्त हो गया है। उन्होंने आतंकी संगठन के अपने वादों से मुकरने का दावा भी किया है। 
विज्ञापन


दुबई एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए ब्लिंकन ने कहा, 'मैंने स्पष्ट किया है कि युद्ध विराम के बाद भी इस्राइल नागरिकों की सुरक्षा और मानवीय सहायता जारी रखे। हमने आज ही देखा कि इस्राइल कुछ हिस्सों से बाहर निकल चुका है। इससे साफ पता चलता है कि गाजा में नागरिक सुरक्षित स्थानों पर रह सकते हैं।' उन्होंने आगे कहा कि युद्ध विराम खत्म होने का मतलब है कि हमास ने अपना वादा तोड़ दिया।
विज्ञापन


ब्लिंकन ने कहा, 'यह जानना भी महत्वपूर्ण है कि यह विराम खत्म क्यों हुआ? यह विराम हमास की वजह से खत्म हुआ। हमास ने जो वादा किया था, वह उससे मुकर गया। विराम खत्म होने से पहले ही हमास ने यरूशलम में हमला कर दिया, जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं अमेरिकी नागरिक समेत कई अन्य घायल हो गए। विराम खत्म होने से पहले उन्होंने रॉकेट दागना शुरू कर दिया। जैसा कि मैंने कहा कि वह अपने वादे से मुकर गए।' 
विज्ञापन
विज्ञापन


बंधकों की रिहाई एकमात्र लक्ष्य
ब्लिंकन ने क्षेत्र में शांति बरतने के लिए अमेरिका के समर्थन को दोहराया और बताया कि अमेरिका का लक्ष्य फिलहाल बंधकों को छुड़ाना है। उन्होंने कहा, 'हम बंधकों को उनके घर पहुंचाने में हर संभव कोशिश करेंगे। हमारे पास सात दिन का विराम था, जिसमें लोग अपने घर पहुंचे और अपने परिवार वालों से मिले। हम स्पष्ट रूप से इस्राइल का समर्थन कर रहे हैं और हमारी कोशिश है कि सात अक्तूबर वाली घटना फिर से न दोहराई जाए। हम चाहते हैं कि सभी बंधक अपने-अपने घर पहुंचे।'


सात दिनों के विराम के बाद इस्राइल और हमास के बीच शुक्रवार को युद्ध फिर से शुरू हो गया। स्थानीय समयानुसार सुबह सात बजे संघर्ष विराम समाप्त होने के बाद इस्राइल ने गाजा में हमास के ठिकानों पर हमला किया। गुरुवार, 30 नवंबर को ब्लिंकन ने फलस्तीन के राष्ट्रपति महमूद अब्बास से रामल्लाह में मुलाकात की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed