फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Protests resume after PM Benjamin Netanyahu rejects judicial reforms compromise

Israel Protests: पीएम नेतन्याहू ने समझौते की पेशकश को ठुकराया, इस्राइल में संकट गहराया

Fri, 17 Mar 2023 04:52 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेल अवीव Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 17 Mar 2023 04:52 AM IST
सार

इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा राष्ट्रपति के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद देश के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन और तेज हो गए हैं। येरूशलम में प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ जाने वाली सड़कों पर विरोध स्वरूप लाल लकीरें खींचीं।

विज्ञापन
Israel Protests resume after PM Benjamin Netanyahu rejects judicial reforms compromise
Israel Protests - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने देश की न्यायिक प्रणाली में बदलाव की उनकी योजनाओं को लेकर जारी गतिरोध को हल करने के मकसद से दिए गए एक समझौता प्रस्ताव को खारिज कर दिया है। राष्ट्रपति आइजैक हरजोग ने टीवी पर प्रसारित संबोधन में नेतन्याहू को समझौते की पेशकश की थी। नेतन्याहू ने कहा, दुर्भाग्य से राष्ट्रपति ने समझौते में जो प्रस्ताव रखे हैं, उन पर गठबंधन सहयोगी सहमत नहीं हैं।
विज्ञापन


राष्ट्रपति हरजोग ने न्यायिक प्रणाली में बदलाव के नेतन्याहू सरकार के प्रस्ताव के खिलाफ देश में दो महीने से अधिक समय से जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच यह कदम उठाया था। उन्होंने कहा, देश के अस्तित्व को बचाने के लिए एक समझौते पर सहमति जरूरी है। नेतन्याहू ने हरजोग की पेशकश ठुकराते हुए कहा, राष्ट्रपति के प्रस्ताव के मूल तत्व संतुलन कायम नहीं करते हैं।
विज्ञापन


देशभर में पीएम के विरुद्ध विरोध-प्रदर्शन
इस्राइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू द्वारा राष्ट्रपति के प्रस्ताव को ठुकराने के बाद देश के कई शहरों में विरोध-प्रदर्शन और तेज हो गए हैं। येरूशलम में प्रदर्शनकारियों ने सुप्रीम कोर्ट की तरफ जाने वाली सड़कों पर विरोध स्वरूप लाल लकीरें खींचीं। वहीं, हाइफा में समुद्री तट पर नावों के एक काफिले को जहाज मार्ग को अवरुद्ध करते देखा गया। कई अन्य शहरों में प्रदर्शनकारियों द्वारा सड़कें जाम करने की भी खबरें हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed