फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Police arrested Palestinian Minister Fadi al-Hadami

फलस्तीनी मंत्री फदी अल-हदामी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही इजरायल पुलिस

Sun, 30 Jun 2019 06:44 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: Gaurav Pandey Updated Sun, 30 Jun 2019 06:44 PM IST
विज्ञापन
Israel Police arrested Palestinian Minister Fadi al-Hadami
फलस्तीनी मंत्री फदी अल-हदामी - फोटो : यूट्यूब

इजरायली पुलिस ने यरुशलम मामलों के फलस्तीनी मंत्री फदी अल-हदामी को हिरासत में लिया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अल-हदामी से पूछताछ कर रही है। इजरायल पुलिस के प्रवक्ता मिकी रोसेनफिल्ड ने रविवार को बताया कि यरुशलम में (संदिग्ध) गतिविधियों को लेकर अल-हदामी को हिरासत में लिया गया है। 

विज्ञापन


कयास लगाए जा रहे हैं कि चिली के राष्ट्रपति के साथ यरुशलम स्थित अल-अक्सा मस्जिद जाने को लेकर उन्हें हिरासत में लिया गया है। फलस्तीनी मंत्री मंगलवार को चिली के राष्ट्रपति सबैस्टियन पिनेरा के साथ अल-हदामी अल-अक्सा गए थे। इजरायल इससे बहुत नाराज है और उसका कहना है कि यह राष्ट्र प्रमुख की यात्राओं को लेकर चिली के साथ किए गए करार का उल्लंघन है।
विज्ञापन


वेर्स्टन वॉल पर स्थित अल-अक्सा को यहूदी टेम्पल माउंट के रूप में जानते हैं। यह इजरायल-फलस्तीन के बीच विवाद का सबसे संवेदनशील मुद्दा है। चिली ने बाद में कहा कि पिनेरा की यात्रा निजी थी और अल-हदामी की मौजूदगी आधिकारिक प्रोटोकॉल का हिस्सा नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed