फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Palestine controversy emotional video of 10 year old girl went viral amidst violence 11 million people have watched so far

इस्राइल-फिलिस्तीन विवाद: हिंसा के बीच वायरल हुआ 10 साल की बच्ची का भावुक वीडियो, अब तक 11 मिलियन लोगों ने देखा

Tue, 18 May 2021 01:45 PM IST
प्रियंका तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, गाजा Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 18 May 2021 01:45 PM IST
सार

इजराइली सेना और हमास के बीच जारी हिंसा के दौरान एक मासूम फिलिस्तीनी लड़की का मार्मिक वीडियो वायरल हुआ है। बच्ची रोते हुए पूछ रही है हम पर क्यों हमला किया गया?

विज्ञापन
Israel Palestine controversy emotional video of 10 year old girl went viral amidst violence 11 million people have watched so far
इस्राइली हवाई हमले के बाद मलबे के ढेर के आसपास खड़ी फिलिस्तीनी बच्ची - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इस्राइली लड़ाकू विमानों द्वारा गाजा में हमास के खिलाफ लगातार भीषण हवाई हमले हो रहे हैं। पिछले सोमवार को शुरू हुई ताजा हिंसा के बाद से गाजा पट्टी में 58 बच्चों व 34 महिलाओं समेत करीब 197 लोग मारे जा चुके हैं। इस्राइल में भी दो बच्चों समेत 10 की मौत की सूचना है। सोमवार तड़के करीब 10 मिनट तक हुए धमाकों से गाजा शहर का उत्तर से दक्षिण का इलाका थर्रा उठा। इस बीच 10 साल की एक फिलिस्तीनी बच्ची का हृदय विदारक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह अपना दर्द बयां करते हुए दिखाई दी। एक मिनट 19 सेकेंड के इस वीडियो में गाजा की रहने वाली नादिन अब्देल तैफ नाम की मासूम लड़की इस्राइली हवाई हमले के बाद मलबे के ढेर के आसपास खड़ी दिख रही है। 

विज्ञापन


हमलों के लेकर बच्ची ने कहा, 'यह सही नहीं है'
वीडियो में भावुक नादिन ने सवाल किया कि उस पर और उसके आसपास के लोगों पर हमले क्यों किए जा रहे हैं? उसने कहा कि यह सही नहीं है। लड़की ने आगे कहा, ‘मैं हमेशा बीमार रहती हूं। मैं कुछ नहीं कर सकती। मैं केवल 10 साल की हूं।’ बच्ची को वायरल क्लिप में सवाल करते हुए सुना जा सकता कि मुझे क्या करना चाहिए? मैं इस स्थिति को कैसे ठीक करूं?  इतना कहते हुए नादिन रो पड़ी। उसने रोते हुए कहा, ‘मैं केवल 10 साल की हूं, मैं इनसे (इजराइल से) नहीं निपट सकती। मैं अपने लोगों की मदद करना चाहती हूं, एक डॉक्टर बनना चाहती हूं, लेकिन मैं कुछ नहीं कर सकती क्योंकि अभी मैं एक बच्ची हूं। मुझे डर लगता है। मैं अपने लोगों के लिए कुछ भी करूंगी, लेकिन मुझे नहीं पता कि क्या करना है।’

विज्ञापन

लोगों ने दिखाई सहानुभूति
बता दें, सोशल मीडिया पर इस वीडियो को अपलोड किए जाने के बाद इसे 11 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है। सोशल मीडिया पर लोगों ने कठिन परिस्थिति में फंसे गाजा पट्टी के लोगों की दुर्दशा पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने यहां के लोगों के प्रति सहानुभूति दिखाई। बताते चलें कि इस्राइल द्वारा फिलिस्तीनी क्षेत्र पर दर्जनों हवाई हमले किए जाने के बाद से गाजा में स्थिति लगातार बदतर होती जा रही है। वहीं, हमास आतंकवादी समूह ने इस्राइल के शहरों पर अपने हमले जारी रखे हैं जबकि संघर्ष विराम के लिए कई अंतरराष्ट्रीय आह्वान किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed