{"_id":"67e6c1f4961bdb5bbc07b446","slug":"israel-attacks-lebanon-capital-beirut-first-since-ceasefire-2025-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel-Hezbollah: इस्राइल ने बेरूत पर किया हमला, इस्राइल-हिजबुल्ला के बीच युद्धविराम के बाद पहला","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel-Hezbollah: इस्राइल ने बेरूत पर किया हमला, इस्राइल-हिजबुल्ला के बीच युद्धविराम के बाद पहला
Fri, 28 Mar 2025 09:06 PM IST
दीपक कुमार शर्मा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, बेरूत
Published by: दीपक कुमार शर्मा
Updated Fri, 28 Mar 2025 09:06 PM IST
सार
इस्राइल ने लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमला किया है। 27 नवंबर 2024 को इस्राइल और हिजबुल्ला के बीच हुए युद्धविराम के बाद यह पहला हमला है। लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने इसे युद्धविराम का उल्लंघन बताया है।
विज्ञापन
इस्राइल ने लेबनान में किया हवाई हमला (फाइल)
- फोटो : एएनआई/रॉयटर्स
विस्तार
इस्राइल ने शुक्रवार को लेबनान की राजधानी बेरूत पर हमला किया। जिस इलाके पर हमला किया गया है, वह रिहायशी और व्यावसायिक इलाका है। हमला कम से कम दो स्कूलों के करीब हुआ। 27 नवंबर, 2024 को इस्राइल-हिजबुल्ला के बीच हुए युद्धविराम के बाद इस्राइल का यह पहला हमला है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हमले के बाद जोरधार धमाका हुआ और इलाके से धुआं उठता दिखाई दिया। हमले के बाद, इस्राइली सेना ने कहा कि उसने दहियाह के इलाके में हिजबुल्ला के ड्रोन स्टोरेज पर हमला किया है। इस्राइली सेना के अनुसार, यह हिजबुल्ला का प्रमुख गढ़ है। सेना का कहना है कि हिजबुल्ला नागरिकों को मानव ढाल के रूप में इस्तेमाल कर रहा है। उसने लोगों को वहां से चले जाने की अग्रिम चेतावनी दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Israel-Hezbollah Conflict: इस्राइल ने लेबनान पर किया पलटवार, इस्राइली ठिकानों पर दागे गए रॉकेटों का दिया जवाब
विज्ञापन
इस्राइल में शांति नहीं तो बेरूत में भी नहीं होगी: कैट्ज
यह हमला तब हुआ, जब इस्राइली सेना ने बेरूत के कुछ हिस्सों को खाली करने की चेतावनी दी। सेना ने कहा कि वे लेबनान से उत्तरी इस्राइल में हुए हमलों का जवाब देंगे। इस्राइली रक्षा मंत्री इजराइल कैट्ज ने शुक्रवार को कहा कि अगर इस्राइल में शांति नहीं होगी, तो बेरूत में भी शांति नहीं होगी। कैट्ज ने लेबनानी सरकार को संदेश भेजा और कहा, 'अगर आप युद्धविराम समझौते को लागू नहीं करते, तो हम इसे लागू करेंगे।'
लेबनान पर हमला करने के लिए बहाना बना रहा इस्राइल: हिजबुल्ला
हालांकि, हिजबुल्ला ने उत्तरी इस्राइल पर रॉकेट दागने से इनकार कर दिया है। हिजबुल्ला ने कहा कि इस्राइल लेबनान पर हमला जारी रखने के लिए बहाना बना रहा है। वहीं, हमले के बाद, लेबनान की सरकार ने एक आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया कि बेरूत के दक्षिणी उपनगर हदथ में सभी स्कूलों और विश्वविद्यालयों को दिन भर के लिए बंद रखा जाए। वहीं, हमले से पहले नागरिकों को कारों और पैदल भागते हुए देखा गया।
ये भी पढ़ें: Gaza: गाजा में युद्धविराम के बाद इस्राइल का सबसे बड़ा हवाई हमला, कम से कम 413 लोगों की मौत
बेरूत पर हमला युद्धविराम समझौते का उल्लंघन: लेबनानी राष्ट्रपति
इस बीच, लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन ने पेरिस में बोलते हुए कहा कि बेरूत पर युद्धविराम समझौते का उल्लंघन है। वहीं, फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि यह अस्वीकार्य है। वे इस मामले पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से बातचीत करेंगे।
संबंधित वीडियो
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन