फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel Hamas War US rejects calls for immediate ceasefire in Gaza UN Security Council meeting news updates

Gaza War: गाजा में युद्धविराम का प्रस्ताव यूएनएससी में खारिज, अमेरिका ने किया वीटो, ब्रिटेन अनुपस्थित रहा

Sat, 09 Dec 2023 03:07 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/ यरूशलम
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क/ यरूशलम Published by: गुलाम अहमद Updated Sat, 09 Dec 2023 03:07 AM IST
सार

संयुक्त राष्ट्र में यूएस राजदूत रॉबर्ट ए वुड ने कहा कि अमेरिका गाजा में यूएन के तत्काल युद्धविराम के आह्वान का समर्थन नहीं करता है, क्योंकि यह सिर्फ अगले युद्ध के लिए बीज बोएगा। 

विज्ञापन
Israel Hamas War US rejects calls for immediate ceasefire in Gaza UN Security Council meeting news updates
UN Security Council - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गाजा में इस्राइल-हमास के बीच दो महीने से अधिक समय से संघर्ष जारी है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में गाजा में इस्राइली सेना के हमले में 300 फलस्तीनी नागिरक मारे गए। इस बीच यूएन द्वारा संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में गाजा में तत्काल युद्धविराम के लिए लाया प्रस्ताव गिर गया है। अमेरिका के वीटो करने के कारण प्रस्ताव पास नहीं हो सका।

विज्ञापन


यूएन द्वारा पेश किए गए मसौदा प्रस्ताव में गाजा में तत्काल युद्धविराम और सभी बंधकों की बिना शर्त तत्काल रिहाई की मांग की गई थी। सुरक्षा परिषद के 15 में से 13 सदस्यों ने तत्काल मानवीय युद्धविराम के प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया। इसे अमेरिका ने वीटो कर दिया, जबकि ब्रिटेन अनुपस्थित रहा।
विज्ञापन

 

संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी दूत रॉबर्ट वुड ने युद्धविराम प्रस्ताव को असंतुलित और वास्तविकता से परे बताया। प्रस्ताव पर वीटो करने के बाद वुड ने कहा कि प्रस्ताव का मसौदा तैयार करने और उस पर मतदान करने की प्रक्रिया में जल्दबाजी की गई और इसमें उचित परामर्श का अभाव था। उन्होंने कहा कि दुर्भाग्य से, हमारी लगभग सभी सिफारिशों को नजरअंदाज कर दिया गया। इस जल्दबाजी की प्रक्रिया का परिणाम है कि यह असंतुलित और वास्तविकता से परे था। 

मध्य पूर्व की स्थिति पर यूएनएससी की बैठक में अमेरिकी राजदूत रॉबर्ट वुड ने कहा कि अमेरिका गाजा में तत्काल युद्धविराम के आह्वान का समर्थन नहीं करता है, क्योंकि यह सिर्फ अगले युद्ध के लिए बीज बोएगा। वुड ने कहा कि हमास इस्राइल के लिए खतरा बना हुआ है। अगर इस्राइल ने आज एकतरफा अपने हथियार डाल दिए, जैसा कि कुछ सदस्य देशों ने आह्वान किया है, तो हमास बंधकों को नहीं छोड़ेगा। उन्होंने कहा कि कोई भी सरकार अपनी सीमाओं पर खतरे को अनुमति नहीं देगी।  हमास ने कई दशकों में इस्राइल पर सबसे बर्बर हमला किया।


साथ ही यूएस राजदूत ने कहा कि अमेरिका दृढ़ता से टिकाऊ शांति का समर्थन करता है, जिसमें इस्राइल और फलस्तीनी दोनों शांति और सुरक्षा से रह सकेंगे। लेकिन हम तत्काल युद्धविराम के आह्वान का समर्थन नहीं करते हैं। यह केवल अगले युद्ध के लिए बीज बोएगा, क्योंकि हमास को टिकाऊ शांति और दो-राष्ट्र समाधान देखने की कोई इच्छा नहीं है।

रूस ने गाजा में विनाश के लिए अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया 
यूएन में रूस के उप-राजूदत दिमित्री पोलांस्की ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में बताया कि परिषद की निष्क्रियता के कारण गाजा में भारी तबाही हुई और हजारों लोगों की जानें गई हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिकी कूटनीति एक बार फिर विनाश का कारण बन रही है। उन्होंने कहा कि अमेरिका सामान्य व्यवहार प्रदर्शित करने में विफल रहा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed