{"_id":"65a32e56e8065984230dd143","slug":"israel-hamas-war-completes-100-days-netanyahu-said-fighting-will-continue-till-victory-in-gaza-2024-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Israel Hamas War: इस्राइल-हमास युद्ध को 100 दिन पूरे, नेतन्याहू ने कहा- गाजा में जीत तक जारी रहेगी लड़ाई","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Israel Hamas War: इस्राइल-हमास युद्ध को 100 दिन पूरे, नेतन्याहू ने कहा- गाजा में जीत तक जारी रहेगी लड़ाई
Sun, 14 Jan 2024 06:14 AM IST
यशोधन शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: यशोधन शर्मा
Updated Sun, 14 Jan 2024 06:14 AM IST
सार
पीएम नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में सैन्य हमले ने घिरे फलस्तीनी क्षेत्र में हमास की अधिकांश बटालियनों को पहले ही खत्म कर दिया है। लेकिन उन्होंने कहा कि उत्तरी गाजा से विस्थापित लोग जल्द ही अपने घर नहीं लौट पाएंगे।
विज्ञापन
इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू (फाइल)
- फोटो : ANI
विस्तार
इस्राइल और गाजा के बीच छिड़े संघर्ष को रविवार को 100 दिन पूरे हो गए हैं। इसी सिलसिले में इस्राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि गाजा पट्टी में हमास आतंकवादियों के खिलाफ युद्ध में इस्राइल को जीत हासिल करने से कोई नहीं रोक सकेगा।
विज्ञापन
नेतन्याहू संयुक्त राष्ट्र की शीर्ष अदालत, हेग में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय के समक्ष लाए गए एक मामले का जिक्र कर रहे थे। उन्होंने बताया कि हेग में अंतर्राष्ट्रीय न्यायालय में दक्षिण अफ्रीका ने आरोप लगाया कि इस्राइल का आक्रमण संयुक्त राष्ट्र नरसंहार कन्वेंशन का उल्लंघन है और मध्य पूर्व के आसपास ईरान समर्थित सशस्त्र समूहों के गठबंधन को प्रतिरोध की धुरी करार दिया गया।
विज्ञापन
पीएम नेतन्याहू ने कहा कि गाजा में सैन्य हमले सेहमास की अधिकांश बटालियनों को पहले ही खत्म कर दिया है। हालांकि, उनका कहना है कि उत्तरी गाजा से विस्थापित लोग जल्द अपने घर नहीं लौट पाएंगे। नेतन्याहू ने अंतरराष्ट्रीय कानून का हवाला देते हुए कहा कि जब तक इलाके से खतरा पूरी तरह खत्म नहीं हो जाता तब तक विस्थापितों को लौटने की अनुमति नहीं दी जा सकती।
विज्ञापन