फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Israel attacked Gaza overnight killing many Palestinian civilians

Gaza War: इस्राइल ने गाजा पर रातभर किए हमले, 55 फलस्तीनी नागरिकों की मौत; मृतकों में बच्चे और महिलाएं भी शामिल

Thu, 03 Apr 2025 02:22 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, देर अल-बलाह
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, देर अल-बलाह Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Thu, 03 Apr 2025 02:22 PM IST
सार

गाजा पट्टी में इस्राइली हमलों में 55 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। इनमें बच्चे और महिलाएं भी शामिल हैं। इस बीच, इस्राइल ने कहा है कि वह युद्ध को तब तक जारी रखेगा, जब तक कि हमास हथियार नहीं डाल देता और शेष बंधकों को नहीं छोड़ता है। दूसरी तरफ, हमास ने इस्राइल की हथियार डालने वाली मांग को अस्वीकार कर दिया है। 

विज्ञापन
Israel attacked Gaza overnight killing many Palestinian civilians
इस्राइल-हमास संघर्ष के बीच गाजा पट्टी का दृश्य (फाइल) - फोटो : ANI

विस्तार

इस्राइल ने गाजा पट्टी पर रात भर ताबड़तोड़ हमले किए। इन हमलों में कम से कम 55 फलस्तीनी नागरिकों की मौत हो गई। खान यूनिस के अधिकारियों के अनुसार, 14 लोगों के शव नासिर अस्पताल में लाए गए हैं। इनमें से नौ एक ही परिवार के हैं। मृतकों में पांच बच्चे और चार महिलाएं शामिल हैं। 
विज्ञापन


अस्पताल अधिकारियों के अनुसार, एक से सात साल की उम्र के पांच बच्चों और एक गर्भवती महिला सहित 19 अन्य लोगों के शव खान यूनिस के पास यूरोपीय अस्पताल ले जाए गए। इसके अलावा, गाजा शहर में 21 शवों को अहली अस्पताल ले जाया गया है। इनमें सात बच्चे भी शामिल हैं।
विज्ञापन


शेष बंधकों की रिहाई तक जारी रहेगा युद्ध

इस्राइली हमलों से एक दिन पहले, वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों ने कहा था कि इस्राइल गाजा के बड़े क्षेत्रों पर कब्जा करेगा। इसके बाद फलस्तीनी क्षेत्र में एक नया सुरक्षा गलियारा स्थापित किया जाएगा। इस्राइल ने कहा है कि वह 18 महीने से चल रहे युद्ध को तब तक जारी रखेगा, जब तक कि आतंकवादी समूह हमास अपने हथियार नहीं डालेगा और शेष बंधकों को रिहा नहीं करेगा। इसके अलावा, इस्राइल ने भोजन, ईंधन और मानवीय सहायता के सभी आयातों पर एक महीने के लिए रोक लगा दी है, जिससे आपूर्ति कम होने के कारण नागरिकों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Israel-Hamas War: गाजा में एक नया सुरक्षा गलियारा स्थापित कर रहा इस्राइल, बढ़ते तनाव के बीच नेतन्याहू की घोषणा


गाजा में नया सुरक्षा गलियारा स्थापित कर रहा इस्राइल: नेतन्याहू
इस बीच, इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को घोषणा की है कि इस्राइल गाजा पट्टी में एक नया सुरक्षा गलियारा स्थापित कर रहा है, जिसके चलते राफा शहर को फलस्तीनी क्षेत्र से काट दिया जाएगा। नेतन्याहू ने इस सुरक्षा गलियारे को 'मोराग कॉरिडोर' का नाम दिया है, जो राफा और खान यूनिस के बीच होगा। नेतन्याहू ने कहा कि यह 'दूसरा फिलाडेल्फिया कॉरिडोर' होगा, जो मिस्र के साथ सीमा के गाजा पक्ष को दक्षिण की ओर संदर्भित करता है, जो मई 2024 से इस्राइल के नियंत्रण में है। नेतन्याहू ने कहा कि हम पट्टी को काट रहे हैं और हमास पर कदम दर कदम दबाव बढ़ा रहे हैं, ताकि वो हमें हमारे बंधक सौंप दे। 

ये भी पढ़ें: Israel: पीएम नेतन्याहू और उनके दो सलाहकार घोटाले में फंसे? पैसे लेकर कतर का प्रचार कराने का आरोप, जांच शुरू

हमास ने हथियार डालने वाली इस्राइल की मांग ठुकराई
हालांकि, फलस्तीनी प्राधिकरण ने नियोजित गलियारे को पूरी तरह से अस्वीकार कर दिया है। वहीं, हमास ने भी इसका विरोध किया है। हमास ने कहा है कि वह केवल शेष 59 बंधकों को रिहा करेगा, जिनमें 24 के जिंदा होने का अनुमान है। हमास ने बदले में अधिक फलस्तीनी कैदियों की रिहाई की मांग की है। साथ ही एक स्थायी युद्धविराम और इस्राइल की वापसी की भी मांग की गई है। इसके अलावा, हमास ने इस्राइल की उस मांग को ठुकरा दिया है, जिसमें कहा गया है कि वह अपने हथियार डाल दे और क्षेत्र को खाली कर दे। 

संबंधित वीडियो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed