Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   us-commission-india-dialogue-dalai-lama-succession-china-interference

'दलाई लामा का उत्तराधिकारी चुनने में भारत को शामिल करें': अमेरिकी आयोग बोला-चीन के इरादों पर भरोसा नहीं

Tue, 24 Nov 2026 03:54 AM IST
देवेश त्रिपाठी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: देवेश त्रिपाठी Updated Tue, 24 Nov 2026 03:54 AM IST
सार

अमेरिका के एक द्विदलीय संसदीय आयोग ने 14वें दलाई लामा के उत्तराधिकारी से जुड़े मुद्दे पर भारत के साथ उच्चस्तरीय संवाद तंत्र बनाने की सिफारिश की है। अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी रिपोर्ट में चीन पर उत्तराधिकार प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने और अपने समर्थन वाले व्यक्ति को आगे बढ़ाने की आशंका जताई गई है।

विज्ञापन
us-commission-india-dialogue-dalai-lama-succession-china-interference
चीन के हस्तक्षेप को लेकर आयोग की चेतावनी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अमेरिका के एक द्विदलीय संसदीय आयोग ने 14वें दलाई लामा के उत्तराधिकार से जुड़ी परिस्थितियों से निपटने के लिए भारत के साथ एक उच्चस्तरीय संवाद तंत्र स्थापित करने की सिफारिश की है। आयोग ने अमेरिकी कांग्रेस को सौंपी अपनी रिपोर्ट में कहा कि चीन पर भरोसा नहीं किया जा सकता है और वह उत्तराधिकार प्रक्रिया को अपने पक्ष में मोड़ने के लिए दबाव बनाने वाले हथकंडे अपना सकता है।
विज्ञापन


आयोग बोला- बीजिंग के नियुक्त किए गए उत्तराधिकारी को न दें मान्यता
अमेरिका-चीन आर्थिक एवं सुरक्षा समीक्षा आयोग ने कहा कि अमेरिकी संसद ऐसी स्पष्ट नीति अपनाए, जिसके तहत बीजिंग के चुने या नियुक्त किए गए किसी भी उत्तराधिकारी को मान्यता न दी जाए। साथ ही, भविष्य में दलाई लामा के पुनर्जन्म की पहचान और मान्यता के लिए गादेन फोड्रांग ट्रस्ट को ही एकमात्र वैध प्राधिकरण माना जाए। इसकी स्थापना दलाई लामा ने 2011 में की थी।
विज्ञापन


रिपोर्ट के अनुसार, विदेश मंत्री को भारत सरकार के साथ मिलकर आकस्मिक योजनाएं बनाने और चीनी हस्तक्षेप से जुड़ी खुफिया जानकारी साझा करने के लिए ठोस व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहयोगी देशों के साथ मिलकर रणनीति बनाने की सलाह
आयोग ने अमेरिकी विदेश मंत्री को निर्देश देने की वकालत की है कि वे उत्तराधिकार के विभिन्न पहलुओं पर विचार करने के लिए अंतर-विभागीय संवाद सत्र करें। अमेरिका सहयोगी देशों के साथ मिलकर ऐसी वैश्विक कूटनीतिक रणनीति तैयार करे, जिससे चीन समर्थित किसी भी उत्तराधिकारी को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैधता न मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed