फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Ishaq Dar called Iranian general video fabricated says claim of carrying out nuclear attack on Israel false

Pakistan: इशाक डार ने ईरानी जनरल के वीडियो को बताया मनगढ़ंत, कहा- इस्राइल पर परमाणु हमला करने का दावा गलत

Mon, 16 Jun 2025 11:19 PM IST
दीपक कुमार शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद Published by: दीपक कुमार शर्मा Updated Mon, 16 Jun 2025 11:19 PM IST
सार

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने ईरानी जनरल के उस वीडियो को मनगढ़ंत बताया है, जिसमें दावा किया गया था कि अगर इस्राइल ने ईरान पर परमाणु हमला किया तो पाकिस्तान इस्राइल पर परमाणु हमला करेगा। उन्होंने कहा कि यह गैरजिम्मेदार और झूटी खबर है। डार ने कहा कि हमारी तरफ से ऐसा कोई बयान नहीं आया है। यह मनगढ़ंत है। 

विज्ञापन
Ishaq Dar called Iranian general video fabricated says claim of carrying out nuclear attack on Israel false
इशाक डार - फोटो : एएनआई

विस्तार

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार ने सोमवार को ईरानी जनरल के वीडियो को मनगढ़ंत करार दिया। उन्होंने कहा कि वीडियो में किया गया दावा कि अगर इस्राइल ने ईरान पर परमाणु हमला किया तो पाकिस्तान इस्राइल पर जवाबी हमला करेगा, पूरी तरह गलत है। 
विज्ञापन


इशाक डार, जो पाकिस्तान के उप-प्रधानमंत्री भी हैं, ने संसद को बताया कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो है जिसमें एक ईरानी जनरल को यह कहते हुए दिखाया गया है, 'अगर इस्राइल ईरान पर परमाणु हमला करता है, तो पाकिस्तान इस्राइल पर परमाणु हमला करेगा।' उन्होंने कहा कि यह गैरजिम्मेदार और झूटी खबर है। डार ने कहा कि हमारी तरफ से ऐसा कोई बयान नहीं आया है। यह मनगढ़ंत है। 
विज्ञापन


1998 में से नहीं बदली पाकिस्तान की परमाणु नीति
इशाक डार ने आगे कहा कि पाकिस्तान की परमाणु नीति 1998 से नहीं बदली है। उस समय भी हमने कहा था कि यह पाकिस्तान की घोषित नीति है। यह आत्मरक्षा के उद्देश्य से है। यह हमारी प्रतिरोधक क्षमता है। यह इस क्षेत्र में समानता, शांति और सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Iran Israel Row: ईरानी टीवी चैनल की इमारत पर गिरी इस्राइली मिसाइल, धूल से भरा स्टूडियो, खबर पढ़ रही एंकर भागी

इस्राइल पाकिस्तान की तरफ देखने की हिम्मत नहीं कर सकता
इशाक डार ने कहा कि इस्राइल पाकिस्तान की तरफ देखने की हिम्मत नहीं कर सकता। पाकिस्तान के पास किसी भी दुर्भावनापूर्ण कार्रवाई का जवाब देने के लिए पर्याप्त शक्ति है। हमारे सशस्त्र बल पूरी तरह से सतर्क हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के एक कथित वीडियो का भी जिक्र किया, जिसमें पाकिस्तान से इस्राइल-ईरान संघर्ष से दूर रहने का आग्रह किया गया है। उन्होंने कहा, 'हमने जांच की है कि यह एआई द्वारा तैयार की गई क्लिप थी।'


अब तक 251 छात्रों को निकाला
डार ने ईरान संघर्ष के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ईरान-अमेरिका परमाणु वार्ता की सफलता के पक्ष में है। पाकिस्तान ने ईरान संघर्ष पर नजर रखने के लिए 13 जून को विदेश मंत्रालय की संकट प्रबंधन इकाई को सक्रिय कर दिया था। उन्होंने कहा, 'हमने अब तक 251 छात्रों को निकाला है। आज रात तक वे क्वेटा पहुंच जाएंगे। वहां 500 से ज्यादा जायरीन हैं। उनमें से तीन सौ हवाई यात्रा करके वहां गए जबकि 209 सड़क मार्ग से वहां गए।'

ये भी पढ़ें: PM Modi Cyprus Visit: पीएम मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति को तोहफे में दिया कश्मीरी रेशमी कालीन, जानिए खासियत

ईरान ने हज यात्रियों की वापसी के लिए किया था संपर्क
उन्होंने कहा कि ईरान ने सऊदी अरब में 20,000 हज यात्रियों को वापस लाने में मदद के लिए 14 जून को पाकिस्तान से संपर्क किया था। हमने इस पर सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। पाकिस्तान उन्हें आगमन पर वीजा देगा और कराची हवाई अड्डे पर उनका स्वागत करेगा। इसलिए हम अपनी जिम्मेदारी पूरी कर रहे हैं।

संबंधित वीडियो



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed