{"_id":"68505951427ff96cde0b847f","slug":"israeli-missile-fell-on-building-of-iranian-tv-channel-studio-full-of-dust-anchor-reading-the-news-ran-away-2025-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Iran Israel Row: इस्राइल का ईरान के सरकारी टीवी के दफ्तर पर हमला, स्टूडियो मलबे में बदला; कई रिपोर्टरों की मौत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Iran Israel Row: इस्राइल का ईरान के सरकारी टीवी के दफ्तर पर हमला, स्टूडियो मलबे में बदला; कई रिपोर्टरों की मौत
Mon, 16 Jun 2025 11:20 PM IST
बशु जैन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
Published by: बशु जैन
Updated Mon, 16 Jun 2025 11:20 PM IST
सार
ईरान और इस्राइल के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है। इस्राइल के परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद ईरान ने जवाबी हमले किए हैं। इसके बाद इस्राइल ने ईरानी टीवी चैनल की इमारत पर मिसाइल दागी।
विज्ञापन
ईरानी चैनल के स्टूडियो पर हमला।
- फोटो : Social Media
विस्तार
इस्राइल ने ईरान के सरकारी टीवी चैनल के दफ्तर पर भीषण हमला किया। सोमवार यह हमला तब हुआ जब टीवी चैनल के दफ्तर के स्टूडियो से लाइव प्रसारण चल रहा था। हमले से एक घंटे पहले ही इस्राइल ने तेहरान के लोगों से वह इलाका खाली करने को कहा था जहां टीवी स्टूडियो स्थित हैं। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सरकारी टीवी इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान न्यूज नेटवर्क के रिपोर्टर ने कहा कि इस्राइल के हमले केबाद स्टूडियो धूल से भर गया। एंकर सहर इमामी जैसे ही कैमरे के पीछे की स्क्रीन कट गई, वह भागकर कैमरे से दूर चली गईं और लोगों को अल्लाहु अकबर कहते हुए सुना गया। बाद में पहले से रिकॉर्ड किए गए कार्यक्रम के साथ टीवी का प्रसार शुरू किया गया। दूसरे स्टूडियो से लाइव आई एंकर ने कहा कि हमले में कई रिपोर्टरों की मौत हुई है। वहीं, इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्स ने कहा कि टीवी चैनल पर हमारे खिलाफ भड़काऊ प्रसारण किया जा रहा था, इसलिए हमला किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ईरान का खाड़ी देशों से आग्रह, इस्राइल के साथ संघर्षविराम के लिए ट्रंप से करें बात
वहीं इस्राइल के रक्षा मंत्री ने हमले की जिम्मेदारी ली। रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि ईरानी शासन के प्रचार और भड़काऊ प्रसारण प्राधिकरण पर आईडीएफ ने हमला किया। इसके बाद क्षेत्र के निवासियों को व्यापक रूप से खाली करा दिया गया। हम ईरानी तानाशाह पर हर जगह हमला करेंगे।
ये भी पढ़ें: इशाक डार ने ईरानी जनरल के वीडियो को बताया मनगढ़ंत, कहा- इस्राइल पर परमाणु हमला करने का दावा गलत
एक घंटे पहले इस्राइली सेना ने मध्य तेहरान के एक हिस्से में 330,000 लोगों को प्रभावित करने वाली निकासी चेतावनी जारी की थी। इसमें सरकारी टीवी और पुलिस मुख्यालय, साथ ही तीन बड़े अस्पताल शामिल हैं। आईडीएफ ने हमलों से पहले गाजा और लेबनान के कुछ हिस्सों में नागरिकों के लिए इसी तरह की निकासी चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
इस्राइली वायु सेना ने सोमवार को ईरान स्टेट ब्रॉडकास्टर एजेंसी आईआरआईबी के तेहरान स्थित ऑफिस पर हमला किया है। इस हमले का वीडियो फुटेज सामने आया है। जिस वक्त हमला हुआ महिला एंकर समाचार पढ़ रही थी। अचानक हुए हमले के बाद एंकर स्टूडियो छोड़कर भाग खड़ी हुई। #IsraeliranWar #Iran pic.twitter.com/BM064Ksehk
— Rahul Ahir (@rahulahir) June 16, 2025विज्ञापन
सरकारी टीवी इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान न्यूज नेटवर्क के रिपोर्टर ने कहा कि इस्राइल के हमले केबाद स्टूडियो धूल से भर गया। एंकर सहर इमामी जैसे ही कैमरे के पीछे की स्क्रीन कट गई, वह भागकर कैमरे से दूर चली गईं और लोगों को अल्लाहु अकबर कहते हुए सुना गया। बाद में पहले से रिकॉर्ड किए गए कार्यक्रम के साथ टीवी का प्रसार शुरू किया गया। दूसरे स्टूडियो से लाइव आई एंकर ने कहा कि हमले में कई रिपोर्टरों की मौत हुई है। वहीं, इस्राइल के रक्षा मंत्री इस्राइल काट्स ने कहा कि टीवी चैनल पर हमारे खिलाफ भड़काऊ प्रसारण किया जा रहा था, इसलिए हमला किया गया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: ईरान का खाड़ी देशों से आग्रह, इस्राइल के साथ संघर्षविराम के लिए ट्रंप से करें बात
वहीं इस्राइल के रक्षा मंत्री ने हमले की जिम्मेदारी ली। रक्षा मंत्री इस्राइल काट्ज ने कहा कि ईरानी शासन के प्रचार और भड़काऊ प्रसारण प्राधिकरण पर आईडीएफ ने हमला किया। इसके बाद क्षेत्र के निवासियों को व्यापक रूप से खाली करा दिया गया। हम ईरानी तानाशाह पर हर जगह हमला करेंगे।
ये भी पढ़ें: इशाक डार ने ईरानी जनरल के वीडियो को बताया मनगढ़ंत, कहा- इस्राइल पर परमाणु हमला करने का दावा गलत
एक घंटे पहले इस्राइली सेना ने मध्य तेहरान के एक हिस्से में 330,000 लोगों को प्रभावित करने वाली निकासी चेतावनी जारी की थी। इसमें सरकारी टीवी और पुलिस मुख्यालय, साथ ही तीन बड़े अस्पताल शामिल हैं। आईडीएफ ने हमलों से पहले गाजा और लेबनान के कुछ हिस्सों में नागरिकों के लिए इसी तरह की निकासी चेतावनी जारी की है।
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन