PM Modi Cyprus Visit: पीएम मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति को तोहफे में दिया कश्मीरी रेशमी कालीन, जानिए खासियत
प्रधानमंत्री मोदी दो दिवसीय साइप्रस की आधिकारिक यात्रा पर थे। यहां उन्होंने राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलाइड्स से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। पीएम मोदी ने राष्ट्रपति क्रिस्टोडौलाइड्स तोहफा भी दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Prime Minister Narendra Modi gifted a Kashmiri Silk Carpet to the President of Cyprus, Nikos Christodoulides.
This particular piece, in deep red with fawn and red borders, features traditional vine and geometric motifs. It showcases the prized two-tone effect, appearing to… pic.twitter.com/NeqUEq8ptm— ANI (@ANI) June 16, 2025विज्ञापन
कश्मीर के कारीगरों ने तैयार किया है कालीन
पीएम मोदी ने साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस को कश्मीरी सिल्क कालीन भेंट किया। यह कालीन गहरे लाल रंग का है। इस पर हल्के पीले और लाल रंग के बॉर्डर हैं। इसमें पारंपरिक बेल और ज्यामितीय आकृतियां हैं। यह दो रंगों वाला बेहतरीन कालीन है, जो देखने के कोण और रोशनी के आधार पर रंग बदलता हुआ दिखाई देता है। कश्मीरी रेशम कालीन भारत की सांस्कृतिक और कलात्मक विरासत की उत्कृष्ट कृतियां हैं। कालीन को कश्मीर घाटी में कुशल कारीगरों ने सदियों पुरानी हाथ से गांठ लगाकर बनाया है। शुद्ध शहतूत के रेशम से बनी और प्राकृतिक रंगों से रंगी इन कालीनों में क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता- झीलों, चिनार के पेड़ों और फूलों के पैटर्न से प्रेरित जटिल डिजाइन हैं।
Prime Minister Narendra Modi gifted a Silver Clutch Purse to the First Lady of Cyprus, Philippa Karsera.
— ANI (@ANI) June 16, 2025
This beautiful silver clutch purse from Andhra Pradesh combines traditional metal work with modern style. Made using the repoussé technique, it has detailed floral designs… pic.twitter.com/irbU9GNexc
पर्स में मंदिर और शाही कला से प्रेरित पुष्प डिजाइन
पीएम ने साइप्रस की प्रथम महिला फिलिपा करसेरा को सिल्वर क्लच पर्स उपहार में दिया। आंध्र प्रदेश का यह खूबसूरत सिल्वर क्लच पर्स पारंपरिक धातु के काम को आधुनिक शैली के साथ जोड़ता है। रिपोसे तकनीक का इस्तेमाल कर बनाए गए पर्स में मंदिर और शाही कला से प्रेरित विस्तृत पुष्प डिजाइन हैं। केंद्र में एक अर्ध-कीमती पत्थर लालित्य का स्पर्श है और इसका घुमावदार आकार, फैंसी हैंडल और सजाए गए किनारे इसे एक शाही रूप देते हैं। विशेष मौकों के लिए मुख्य रूप से उपयोग किए जाने वाला यह पर्स अब एक स्टाइलिश एक्सेसरी का आइटम है, जो आधुनिक तरीके से भारत की समृद्ध शिल्प परंपरा को दर्शाता है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.