फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Shooting in Brooklyn, New York: such incidents have happened in America before

अमेरिका में गोलीबारी: यहां होती रहती हैं ऐसी घटनाएं, न्यूयॉर्क के ब्रूकलिन में स्मोक बम का भी इस्तेमाल

Tue, 12 Apr 2022 10:20 PM IST
शिव शरण शुक्ला वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, न्यू यॉर्क Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 12 Apr 2022 10:20 PM IST
सार

मेट्रो स्टेशन पर गोलीबारी के बाद कई बिना विस्फोट वाले उपकरण बरामद किए गए हैं।हालांकि अमेरिका में इस तरह की गोलीबारी की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Shooting in Brooklyn, New York: such incidents have happened in America before
न्यूयार्क के मेट्रो स्टेशन पर गोलीबारी - फोटो : Reuters

विस्तार

अमेरिका के न्यूयॉर्क में ब्रूकलिन के 36 स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर गोली बारी का मामला सामने आया है। यहां मंगलवार सुबह एक हमलावर ने लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में 13 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घटना को अंजाम देकर हमलवार फरार हो गया। मेट्रो स्टेशन पर गोलीबारी के बाद कई बिना विस्फोट वाले उपकरण बरामद किए गए हैं। अमेरिका में इस तरह की गोलीबारी का ये मामला पहला नहीं हैं। इससे पहले भी अमेरिका में गोलीबारी की घटनाएं कई बार सामने आ चुकी हैं। हम इस रिपोर्ट में ऐसी ही कुछ घटनाओं के बारे में बात करेंगे। 

विज्ञापन


नए वर्ष से पहले मॉल में चली थी गोली 
1 जनवरी 2021 से पहले जब अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के मिनियापोलिस के एक मॉल में नव वर्ष से पहले खरीदारी के लिए लोग जुटे थे, तभी आपसी झगड़े के बाद गोलीबारी में दो लोग घायल हो गए थे। इस घटना से नव वर्ष से पहले खरीदारी के लिए जुटे लोगों में दहशत फैल गई थी। इस घटना के बाद लोगों को ‘मॉल ऑफ अमेरिका’ से बाहर निकाला गया था और मॉल को बंद कर दिया गया था।
विज्ञापन


जनवरी में हुई थी वॉशिंगटन के एक होटल में गोलीबारी
अमेरिका के वॉशिंगटन में एक होटल में जनवरी 2022 में गोलीबारी की एक घटना हुई थी। इस घटना में 1 महिला की मौत हो गई थी जबकि 4 लोग जख्मी हो गए थे। 

इसी महीने कैलिफोर्निया में हुई थी ऐसी ही घटना
अमेरिका के कैलिफोर्निया में स्थित सेक्रामेंटो में 3 अप्रैल यानी रविवार की सुबह हुई गोलीबारी में छह लोगों की मौत हो गई थी। साथ ही इस घटना में कम से कम नौ लोग घायल हो गए थे। सेक्रामेंटो पुलिस ने इसकी जानकारी एक ट्वीट के द्वारा दी थी। पुलिस के अनुसार यह घटना यहां की 10वीं और जे स्ट्रीट इलाके में हुई थी। इस मामले में पुलिस अभी भी जांच कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बीते साल मई में हुई थी न्यू जर्सी में गोलीबारी
न्यू जर्सी स्थित फेयरफील्ड टाउनशिप में मई 2021 में भी एक घर में पार्टी के दौरान गोलीबारी हुई थी। इस घटना में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई थी जबकि 12 लोग घायल हो गए थे। न्यू जर्सी की घटना 22 मई की देर रात को उस वक्त हुई थी, जब पार्टी चल रही थी। उस वक्त पार्टी में करीब 100 लोग शामिल थे। इस पार्टी में युवा से लेकर बुजुर्ग तक थे। इस घटना में 30 साल का युवक और 25 वर्षीय युवती की जान चली गई थी।


 2021 सितंबर में सुपरमार्केट में गोली लगने से एक की हो गई थी मौत
सितंबर 2021 में अमेरिका के टेनेसी में दोपहर में एक सुपरमार्केट में हुई गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस घटना में 12 लोग घायल भी हो गए थे। इस दौरान गोलीबारी करने का आरोपी भी मृत मिला था। जिसके बाद संदेह जताया गया था कि उसने खुद को गोली मार ली होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed