फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran Taliban exchange gunfire at Zabol border three died world news in hindi

Afghanistan-Iran border: जाबोल सीमा पर ईरान-तालिबान के बीच गोलीबारी, तीन की मौत

Sun, 28 May 2023 04:24 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: वीरेंद्र शर्मा Updated Sun, 28 May 2023 04:24 AM IST
सार

राष्ट्रीय पुलिस के डिप्टी कमांडर ब्रिगेडियर जनरल कासिम रेजाई ने अफगान सीमा के पास जाबोल सीमा रेजीमेंट में स्थित सासोली चौकी पर शनिवार को हुए हमले पर चिंता व्यक्त की। कमांडर ने कहा कि तालिबानियों ने अंतरराष्ट्रीय  कानून और अच्छे पड़ोसी के सिद्धांतों का उल्लंघन किया है।

विज्ञापन
Iran Taliban exchange gunfire at Zabol border three died world news in hindi
गोलीबारी

विस्तार

अफगानिस्तान में सत्ता पर काबिज तालिबानियों और ईरानी सेना के बीच निमरोज प्रांत में सासोली सीमा चौकी पर लड़ाई शुरू हो गई है। दोनों देशों के बीच सीमा पर पानी के विवाद को लेकर गोलीबारी हुई। यह जानकारी ईरानी स्थित समाचार एजेंसी इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज (आईआरएनए) ने दी। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय पुलिस के डिप्टी कमांडर ब्रिगेडियर जनरल कासिम रेजाई ने अफगान सीमा के पास जाबोल सीमा रेजीमेंट में स्थित सासोली चौकी पर शनिवार को हुए हमले पर चिंता व्यक्त की। कमांडर ने कहा कि तालिबानियों ने अंतरराष्ट्रीय  कानून और अच्छे पड़ोसी के सिद्धांतों का उल्लंघन किया है। सीमा पर झड़पों के बाद राष्ट्रीय पुलिस के मुख्य कमांडर, ब्रिगेडियर जनरल अहमदरेज़ा रादन ने सीमा रक्षकों को एक निर्देश जारी किया, जिसमें उन्हें बहादुरी और निर्णायक रूप से सीमाओं की रक्षा करने और हमले की अनुमति नहीं देने के लिए कहा गया।
विज्ञापन


आईआरएनए ने बताया कि बाद में, सिस्तान और बलूचिस्तान के बॉर्डर गार्ड कमांड के सूचना केंद्र ने सीमा पर होने वाली झड़पों के बारे में जानकारी दी। बयान में कहा गया है कि ईरानी सैनिकों की तरफ से की गई गोलाबारी में तालबानियों को नुकसान पहुंचाया और हताहत हुए है। आईआरएनए के मुताबिक, तालिबान के अधिकारी जानते हैं कि अगर वे देश में एक स्थिर सरकार स्थापित करना चाहते हैं, तो उन्हें ईरान सहित पड़ोसियों के साथ रचनात्मक संबंध बनाने होंगे। उन्होंने काबुल में सत्तारूढ़ समूह को यह भी याद दिलाया कि ईरान ने पिछले दशकों में किसी भी अन्य देश की तुलना में अफगानिस्तान के लोगों को अधिक सहायता प्रदान की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अफगानिस्तान-ईरान सीमा संघर्ष में तीन की मौत 
तालिबान के एक प्रवक्ता और ईरानी राज्य मीडिया के अनुसार शनिवार को सीमा पर हुए दोनों देशों के बीच संघर्ष में कम से कम दो ईरान सैनिकों और एक तालिबानी की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पानी के विवाद में दोनों देशों के बीच हुए तनाव में कई चोटिल हुए हैं। तालिबान द्वारा संचालित आंतरिक मंत्रालय के एक प्रवक्ता, अब्दुल नफी ताकोर ने कहा कि निमरोज प्रांत में ईरानी सीमा बलों ने अफगानिस्तान की ओर गोलीबारी की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed