Iran–Israel Crisis: तनाव के बीच भारतीय नागरिकों की वापसी की बढ़ीं उम्मीदें, ईरान ने भारत को दिया मदद का भरोसा
ईरान-इस्राइल में बढ़ते तनाव के बीच भारत ने ईरान में फंसे नागरिकों और छात्रों की वापसी के लिए ईरान सरकार से मदद मांगी। इसके बाद ईरान ने भी मदद का भरोसा देते हुए कहा कि हवाई मार्ग बंद है, लेकिन सभी जमीनी सीमाएं खुली हैं। इसके साथ ही ईरान की ओर से जारी बयान में ये भी कहा गया कि भारतीय नागरिकों और राजनयिकों की सुरक्षित निकासी के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मामले में ईरान के विदेश मंत्रालय ने भारत के राजनयिक मिशन को सहायता देने की बात पर जोर दिया। साथ ही कहा कि भारतीय नागरिकों और राजनयिकों की सुरक्षित निकासी के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए ईरान ने बयान जारी कर भारत से निकासी करने वालों के नाम, पासपोर्ट नंबर, वाहन की जानकारी, यात्रा का समय और सीमा बिंदु जैसी जानकारी साझा करने को कहा है।
ईरान में फंसे हैं 1,500 से ज्यादा भारतीय छात्र
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ईरान के अलग-अलग शहरों में हजारों भारतीय फंसे हुए हैं, जिनमें से 1,500 से ज्यादा छात्र जम्मू-कश्मीर से हैं। इसको लेकर भारत सरकार ने कहा है कि कुछ छात्रों को स्थानीय स्तर पर ही सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट किया जा रहा है, और अन्य विकल्पों पर भी विचार किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें:- Iran Crisis: 'तीन रातों से सो नहीं पाए', ईरान में बढ़ते हमलों के बीच भारतीय छात्रों ने घर वापसी की लगाई गुहार
भारतीय दूतावास ने साझा किया गूगल फॉर्म
भारत की तेहरान स्थित दूतावास लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है और छात्रों को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रहा है। दूतावास ने एक गूगल फॉर्म और टेलीग्राम लिंक भी साझा किया है ताकि सभी भारतीय नागरिकों से संपर्क बना रहे और उन्हें समय-समय पर सही जानकारी दी जा सके।
इसके साथ ही भारतीय दूतावास ने सभी भारतीय नागरिकों और प्रवासी भारतीयों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, गैर-जरूरी यात्रा से बचें, स्थानीय अधिकारियों के सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें और दूतावास के सोशल मीडिया से जुड़े रहें।
ये भी पढ़ें:- Iran vs Israel: इस्राइली हमलों से ईरान में 224 की मौत, विदेश मंत्रालय समेत कई सरकारी इमारतों को बनाया निशाना
ईरान और इस्राइल में बढ़ता तनाव
गौरतलब है कि परमाणु कार्यक्रम को लेकर बढ़ते तनाव के बीच बीते दिनों इस्राइल ने ऑपरेशन राइजिंग लायन' के तहत ईरान पर हमला किया, जिसमें उसके सैन्य कमांडरों को निशाना बनाया गया और कुछ परमाणु ठिकानों को नुकसान पहुंचा। इसके जवाब में ईरान ने भी मिसाइल हमले किए। दोनों देशों के बीच बीते चार दिनों में सैकड़ों मिसाइलें दागी जा चुकी हैं। इस्राइल ने अपने अभियान को और तेज करने की बात कही है, जबकि ईरान ने नरक के द्वार खोलने की चेतावनी दी है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.