फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Iran Claims Targeting US F-35 and Neutralising 180 Drones, Signals Rising Military Power

ईरान का बड़ा दावा: अब तक 180 ड्रोन मार गिराए, F-35 को भी बनाया निशाना; सैन्य ताकत पर दुनिया को दिया संदेश

Sun, 19 Apr 2026 01:50 PM IST
Shivam Garg वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, तेहरान Published by: Shivam Garg Updated Sun, 19 Apr 2026 01:50 PM IST
सार

ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने दावा किया है कि ईरान की सेना ने लगभग 180 ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया है और एक अमेरिकी F-35 स्टील्थ लड़ाकू विमान को निशाना बनाया है।  

विज्ञापन
Iran Claims Targeting US F-35 and Neutralising 180 Drones, Signals Rising Military Power
ईरान की सैन्य ताकत। - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

ईरान ने एक बार फिर अपनी सैन्य क्षमता को लेकर बड़ा दावा किया है। ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने कहा कि उनके बलों ने करीब 180 ड्रोन को निष्क्रिय किया और अमेरिकी F-35 स्टेल्थ फाइटर जेट को भी निशाना बनाया। उन्होंने इसे कोई एक बार की घटना नहीं बताते हुए कहा कि यह ईरान की तकनीकी और रणनीतिक क्षमता का उदाहरण है। ईरान की समाचार एजेंसी के अनुसार गालिबफ ने यह बयान वाशिंगटन के साथ चल रही अप्रत्यक्ष वार्ता की वर्तमान स्थिति पर अधिकारियों को जानकारी देते हुए दिया।

विज्ञापन


'F-35 पर हमला कोई संयोग नहीं'
गालिबाफ ने कहा कि F-35 जैसे आधुनिक फाइटर जेट को निशाना बनाना दिखाता है कि ईरान रक्षा तकनीक के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनके मुताबिक, यह कार्रवाई कई स्तरों पर योजनाबद्ध थी। हालांकि, ऐसे दावों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और पहले भी अमेरिका इन दावों को खारिज करता रहा है। कुछ रिपोर्ट्स में यह जरूर सामने आया था कि एक अमेरिकी F-35 को मिशन के दौरान नुकसान पहुंचा और उसे इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US-Iran Peace Talks: ईरान-अमेरिका वार्ता पर सस्पेंस बरकरार, बैठक की तारीख तय नहीं; होर्मुज को लेकर फंसा पेंच
विज्ञापन
विज्ञापन


ड्रोन हमलों को लेकर भी बड़ा दावा
ईरान ने दावा किया कि उसने अमेरिका और उसके सहयोगियों से जुड़े लगभग 180 ड्रोन को भी मार गिराया। इससे पहले भी ईरान कई बार बड़ी संख्या में ड्रोन इंटरसेप्ट करने की बात कह चुका है। यह बयान ऐसे समय आया है जब क्षेत्र में ड्रोन और एयर ऑपरेशन युद्ध का अहम हिस्सा बन चुके हैं। गालिबाफ ने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ बातचीत में कुछ मुद्दों पर सहमति बनी है, लेकिन कई बड़े मतभेद अभी भी बाकी हैं। उन्होंने दावा किया कि पश्चिमी देशों का दबाव काम नहीं आया, जिसके बाद अब बातचीत का रास्ता अपनाया जा रहा है।

सीजफायर पर भी अलग नजरिया
ईरानी स्पीकर ने हालिया युद्धविराम को लेकर कहा कि यह ईरान की रणनीतिक जीत का परिणाम है, जबकि अमेरिका ने इसे अलग नजरिए से स्वीकार किया। उन्होंने यह भी कहा कि अमेरिका अपने उद्देश्यों जैसे शासन परिवर्तन या ईरान की सैन्य क्षमता को खत्म करनामें सफल नहीं हो पाया।



विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed