फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Interpol warns that crime groups may try to steal COVID vaccines

कोरोना वैक्सीन संगठित अपराधियों के लिए 'लिक्विड गोल्ड', इंटरपोल ने किया सतर्क

Sun, 06 Dec 2020 12:12 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: Jeet Kumar Updated Sun, 06 Dec 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
Interpol warns that crime groups may try to steal COVID vaccines
कोरोना वायरस वैक्सीन - फोटो : पेक्सेल्स

कोरोना संक्रमण से कराह रहे दुनियाभर के लोगों के लिए कोरोना की वैक्सीन जल्द आने की खबर से राहत मिली है। लेकिन लोगों तक वैक्सीन पहुंचने की राह आसान नजर नहीं आ रही है। इसी बीच अंतरराष्ट्रीय आपराधिक पुलिस संगठन (इंटरपोल) ने आगाह किया है कि कोरोना वायरस की वैक्सीन पर अपराधिक संगठनों की निगाह हो सकती है और वो वैक्सीन सप्लाई में बाधा पहुंचा सकते हैं।

विज्ञापन


इंटरपोल एजेंसी ने एक ऑरेंज नोटिस जारी किया है, जो सार्वजनिक सुरक्षा के लिए एक गंभीर और आसन्न खतरे के लिए अलर्ट करता है। इंटरपोल का कहना है कि संगठित अपराधिक समूह नए कोविड-19 टीकों की नकली बनाने या चोरी करने की कोशिश कर सकते हैं। अपराधिक संगठनों के लिए कोरोना का टीका 'लिक्विड गोल्ड' की तरह है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


194 सदस्यीय देशों की एजेंसी इंटरपोल ने बुधवार को एक वैश्विक ऑरेंज नोटिस जारी किया जारी कर लोगों को सतर्क किया है। उसने कहा कि आने वाले महीनों में अंतर्राष्ट्रीय यात्रा धीरे-धीरे शुरू होने वाली है इस दौरान आपराधिक संगठन की तरफ से नकली टीके या कोरोना वायरस परीक्षण की चेतावनी दी जा सकती है।

इंटरपोल के महासचिव जुरगेन स्टॉक का कहना है कि टीकों के बाहर आने की घोषणाएं हो चुकी है। सरकारें अपनी अपनी तरफ से लोगों तक टीकों को पहुंचाने की तैयारी कर रही है।


वहीं आपराधिक संगठन आपूर्ति श्रृंखलाओं में घुसपैठ या बाधित करने की योजना बना रहे हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि इसकी संभावना हैं कि वैक्सीन से जुड़ी कोई आपराधिक गतिविधि हो इसके लिए हम यथासंभव तैयार हैं।

ब्रिटेन वैक्सीन के लिए आपातकालीन उपयोग प्राधिकरण देने वाला पहला देश बन गया है, जिसके बाद ही इंटरपोल ने यह चेतावनी जारी की है। बायोनटेक-फाइजर द्वारा विकसित कोरोना वैक्सीन अगले सप्ताह से बाहर आने शुरू हो जाएंगे। जबकि अमेरिका और अन्य देशों के नियामक अब वितरण के लिए अधिकृत करने से पहले नए दो-शॉट वाले टीके और अन्य उम्मीदवारों का मूल्यांकन कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed