फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indonesian Man stranded 49 days in pacific ocean

इंडोनेशिया: 49 दिनों तक प्रशांत महासागर में फंसा रहा व्यक्ति, जिंदा रहने के लिए किया ये सब

Tue, 25 Sep 2018 01:14 PM IST
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 25 Sep 2018 01:14 PM IST
विज्ञापन
Indonesian Man stranded 49 days in pacific ocean

इंडोनेशिया का रहने वाला एक 19 साल का युवक करीब 49 दिनों तक प्रशांत महासागर में अपनी नांव में फंसा हुआ था। हालांकि उसे पनामा फ्लैग वेसल पर सवार सुरक्षाकर्मियों ने बचा लिया और उसका इलाज करवाया। इलाज के बाद उसे जापान भेजा गया। जहां से वह 8 सितंबर को वह अपने घर पहुंचा।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक युवक का नाम आल्दी नोवेल आदिलांग है। इंडोनेशिया के सुलावेसी के रहने वाले आदिलांद ने बताया कि उसने जिंदा रहने के लिए लकड़ी से मछली पकड़कर खाई। इसके अलावा उसने अपनी टी शर्ट पानी में भिगोकर समुद्र का खारा पानी पिया।
विज्ञापन


676 मील की दूरी की तय

आल्दी मुख्य रूप से रोमपोंग (मछली पकड़ने वाली नाव) पर लैंप जलाने का काम करता है। यह लैंप खास तरीके से डिजाइन किए जाते हैं, जिससे मछलियां इसकी ओर आकर्षित होती हैं। जिस जगह पर वह काम करता था वह समुद्र से 125 किमी अंदर है। 49 दिनों में उसने नाव से 676 मील (2,698 किमी) का सफर तय किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कई बड़े शिप भी गुजरे, पर किसी ने नहीं की मदद

Indonesian Man stranded 49 days in pacific ocean

आल्दी को ढूंढने के लिए 10 शिप लगाए गए थे। 49 दिनों से ही एक दल गुआम में उसकी तलाश कर रहा था। आल्दी के बारे में बताते हुए इंडोनेशियन डिप्लोमेट फजर फिरदौस ने कहा कि कई बार उसने मदद मांगने के लिए अपने कपड़े उड़ाए, उसकी नाव के पास से कई बड़े जहाज भी गुजरे। लेकिन वह किसी को नहीं दिखा। आल्दी के पिता का कहना है कि वह बीते 3 सालों से इस काम को कर रहा है।

बच पाने की आस कम थी इसलिए खुदकुशी की भी कोशिश की

आल्दी ने बताया कि वह 14 जुलाई को समुद्र में फंसा था। दरअसल उस रात तेज हवाएं चल रही थीं। उतने ही उसकी फ्लोटिंग हट समुद्र के तेज बहाव में बह गई। उसके पास खाने पीने के लिए भी कुछ नहीं था। दो दिनों तक भूखा रहने के बाद उसने समुद्र से मछलियां पकड़र खाईं। खारे पानी के खारेपन को कम करने के लिए आल्दी पहले अपनी टी शर्ट को पानी में भिगोता था और फिर बाद में उससे पानी पीता था।

उसने कहा कि हट में ही उसने लकड़ियों में आग जलाकर मछलियां भूनीं और उन्हें खाया। जब लगा कि अब बच पाना मुश्किल है तो समुद्र में कूदकर जान देने की भी कोशिश की लेकिन फिर परिवार की दी सीख याद आई कि मुश्किल घड़ी में भगवान को याद करना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed