फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indians Abroad Celebrate Independence Day with traditional celebrations

विदेशों में बसे भारतीयों ने पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस

Wed, 27 Mar 2019 07:39 PM IST
तिवारी अभिषेक भाषा, इस्लामाबाद/बीजिंग
भाषा, इस्लामाबाद/बीजिंग Published by: तिवारी अभिषेक Updated Wed, 27 Mar 2019 07:39 PM IST
विज्ञापन
Indians Abroad Celebrate Independence Day with traditional celebrations
दुनिया भर में रह रहे लाखों भारतीयों ने अपने देश के 72वें स्वतंत्रता दिवस को पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया। विदेशों में स्थित भारतीयों मिशन में झंडे फहराये गए और राष्ट्र गान बजाया गया।
विज्ञापन


अमेरिका, चीन, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर और नीदरलैंड्स सहित कई अन्य देशों में भारतीयों ने झंडे फहराये और देशभक्ति गाने गाए।

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद स्थित भारतीय उच्चायोग में खुशी और उत्साह के माहौल में स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। भारतीय उच्चायुक्त अजय बिसारिया ने इस मौके पर ध्वजारोहण किया। इस मौके पर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन


बीजिंग स्थित भारतीय दूतावास में आयोजित समारोहों में बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों ने हिस्सा लिया। इस मौके पर चीन में भारत के राजदूत गौतम बंबावाले ने तिरंगा फहराया और राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद का राष्ट्र के नाम संदेश पढ़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा महासचिव राम माधव, भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के अध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता कर्ण सिंह ने ध्वजारोहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। 

वॉशिंगटन में भारतीय राजदूत नवतेज सरना ने देश के स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में राष्ट्रपति द्वारा दिये गए संबोधन को पढ़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed