फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indiana woman sold 13 year old daughter forced her to marry 27 year old man

अमेरिका : मां ने 13 साल की बेटी 27 वर्षीय शख्स को बेची, 2000 डॉलर और सोने के आभूषण लेकर किया सौदा

Sun, 21 Nov 2021 12:14 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, फोर्ट वायने।
एजेंसी, फोर्ट वायने। Published by: देव कश्यप Updated Sun, 21 Nov 2021 12:14 AM IST
सार

अदालती दस्तावेजों में बताया गया है कि जी क्दी या नामक शख्स ने लड़की के माता-पिता को सोने का ब्रेसलेट, हार और करीब 2,000 डॉलर नकद दिए थे।

विज्ञापन
Indiana woman sold 13 year old daughter forced her to marry 27 year old man
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिकी राज्य इंडियाना की एक महिला ने कथित तौर पर अपनी 13 साल की बेटी को 27 वर्षीय एक व्यक्ति को सोने का ब्रेसलेट, हार और 2,000 डॉलर में बेच दिया। इससे पहले महिला और उसके पति ने उसे शादी करने के लिए मजबूर किया और फिर एक पार्टी करके शादी का जश्न मनाया। अब लड़की की मां पर एलन काउंटी में बच्चे को बेचने का आरोप लगा है जिसके तहत कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


द जर्नल गजट की रिपोर्ट के मुताबिक, इस पूरे प्रकरण के सामने आने के बाद पुलिस ने 27 साल के जी क्दी या नामक शख्स पर भी आरोप दायर कर दिए हैं। महिला ने इसी शख्स को अपनी बेटी बेची थी। लड़की की मां और या के लिए गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन


अदालती दस्तावेजों में बताया गया है कि या ने लड़की के माता-पिता को सोने का ब्रेसलेट, हार और करीब 2,000 डॉलर नकद दिए थे। दस्तावेजों के मुताबिक, या ने जब लड़की को छूने की कोशिश की तो वह चिल्लाई, लेकिन 27 वर्षीय या ने उसे बाइबल का हवाला दिया और खुद को उसका मालिक बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed