फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian US Armies snipers joint exercise Yudh Abhyas Indian ambassador Taranjit Singh Sandhu

US: भारत-अमेरिकी सैन्य स्नाइपर्स का संयुक्त प्रशिक्षण, भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने किया अलास्का का दौरा

Fri, 06 Oct 2023 03:47 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलास्का
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलास्का Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 06 Oct 2023 03:47 PM IST
सार

युद्ध अभ्यास के 19वें संस्करण की शुरुआत 25 सितंबर को हुई थी, जो कि आठ अक्तूबर तक चलेगी। यह एक वार्षिक अभ्यास है जो भारतीय और अमेरिकी सेनाओं द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है।

विज्ञापन
Indian US Armies snipers joint exercise Yudh Abhyas Indian ambassador Taranjit Singh Sandhu
Taranjit Singh Sandhu - फोटो : Social Media

विस्तार

भारतीय और अमेरिकी सैन्य स्नाइपर्स ने युद्ध अभ्यास को बंद करने से पहले अलास्का में संयुक्त प्रशिक्षण किया। अमेरिका में भारतीय राजदूत तरणजीत सिंह संधू ने अभ्यास के समापन समारोह के लिए अलास्का का दौरा किया। उन्होंने अलास्का में 'युद्ध अभ्यास' में भारतीय सेना और अमेरिकी सेना के सैनिकों की गतिविधियों की सराहना की है। भारतीय राजदूत ने अमेरिकी सेना और 11वें एयरबोर्न डिवीजन की मेजबानी के लिए धन्यवाद भी किया। 
विज्ञापन


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए तरनजीत सिंह संधू ने कहा, 'रक्षा साझेदारी को और गहरा करते हुए। भारतीय और अमेरिकी सेना के जवानों को एकसाथ अभ्यास करते हुए देखने का अनुभव अच्छा था। अमेरिकी सेना और 11वें एयरबोर्न डिवीजन को धन्यवाद।' 
विज्ञापन


भारतीय-अमेरिकी सैन्य स्नाइपर्स का संयुक्त प्रशिक्षण
पिछले हफ्ते भारतीय और अमेरिकी सेना ने चल रहे युद्ध अभ्यास के साथ अलास्का सामरिक अभ्यास भी किया। इस अभ्यास ने दोनों सेनाओं के बीच के संबंधों को मजबूत किया है। युद्ध अभ्यास के 19वें संस्करण की शुरुआत 25 सितंबर को हुई थी, जो कि आठ अक्तूबर तक चलेगी। यह एक वार्षिक अभ्यास है जो भारतीय और अमेरिकी सेनाओं द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित किया जाता है। इससे पहले इस अभ्यास का आयोजन नवंबर 2022, उत्तराखंड के औली में किया गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अभ्यास के इस संस्करण में 350 कर्मियों वाली भारतीय सेना की एक टुकड़ी ने भाग लिया है, जिसमें मराठा लाइट इन्फैंट्री रेजिमेंट भी शामिल है। इस अभ्यास में दोनों देशों के सेनाओं ने शून्य से नीचे आर्कटिक परिस्थितियों में उच्चकोण बचाव और निकासी अभ्यास का अभ्यास किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed