Maldives: मालदीव घूम रहे भारतीय पर्यटक बोले- अगली बार लक्षद्वीप जाएंगे, पीएम मोदी की यात्रा के बाद बदले विचार
पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था वाले देश मालदीव में सबसे ज्यादा भारतीय पर्यटक ही जाते हैं। इस तरह भारत मालदीव के लिए आय का सबसे बड़ा स्रोत है। हालांकि, पीएम मोदी की तरफ से लक्षद्वीप में पर्यटन को प्रोत्साहित किए जाने के बाद से बहुत से लोग मालदीव की जगह लक्षद्वीप जाने की योजना बना रहे हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मालदीव घूमने गए भारतीय पर्यटकों का कहना है कि वे अब अगली बार लक्षद्वीप घूमने जाएंगे। मालदीव के तीन नेताओं की तरफ से पीएम नरेंद्र मोदी और देश के खिलाफ की गई अपमानजनक टिप्पणियों के बाद तमाम भारतीय हस्तियों सहित भारत के लोगों ने मालदीव का बहिष्कार शुरू कर दिया है।
पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था वाले देश मालदीव में सबसे ज्यादा भारतीय पर्यटक ही जाते हैं। इस तरह भारत मालदीव के लिए आय का सबसे बड़ा स्रोत है। हालांकि, पीएम मोदी की तरफ से लक्षद्वीप में पर्यटन को प्रोत्साहित किए जाने के बाद से बहुत से लोग मालदीव की जगह लक्षद्वीप जाने की योजना बना रहे हैं। वहीं, पहले से मालदीव में मौजूद भारतीय पर्यटकों के मन भी लक्षद्वीप घूमने की इच्छा जाग्रत होने लगी है।
जल्द दिखेगा असर
देहरादून से आए पर्यटक डीके अग्रवाल ने कहते हैं कि उन्होंने विवाद से पहले ही मालदीव घूमने की योजना बनाई। अगर विवाद के बाद में उन्हें घूमने की योजना बनाई होती, तो वे किसी भारतीय पर्यटन स्थल पर जाना पसंद करते। जब भारतीय लोग मालदीव की आय का सबसे बड़ा स्रोत हैं, तो कम से कम उसके नेताओं को भारतीय पीएम के प्रति अपमानजनक बातें नहीं करनी चाहिए। डीके अग्रवाल ने कहा कि जल्द ही इस विवाद का मालदीव पर असर देखने को मिलेगा।
पीएम मोदी के दौरे के बाद से पैदा हुई उत्सुकता
मालदीव घूमने आए भारतीय पर्यटक कुनाल सोमैया का कहना है कि पीएम मोदी भारतीय पर्यटन को प्रोमोट कर रहे हैं। यह भारत के लिए एक सकारात्मक बात है। इससे भारतीय पर्यटन स्थलों के बारे में रुचि बढ़ेगी। लक्षद्वीप हमेशा से भारत का हिस्सा रहा है, लोग इसके बारे में जानते भी हैं, लेकिन जब से पीएम वहां गए और जिस रोचक व सकारात्मक अंदाज में उन्होंने वहां की खूबसूरती को पेश किया, उसने लाखों लोगों के मन में लक्षद्वीप को लेकर उत्सुकता पैदा की है।
यहां की तुलना में भारत घूमना कम खर्चीला
इसी तरह मुंबई से आए रंजन शर्मा ने कहा कि इस विवाद के बाद वे मालदीव की यात्रा रद्द करने ही वाले थे, लेकिन, दोस्त की विवाह वर्षगांठ के कार्यक्रम में शामिल होना था, जिसके लिए दोस्त ने काफी तैयारी की थी। अगर सिर्फ घूमने की योजना होती, तो वे मालदीव नहीं आते और किसी भी भारतीय पर्यटन स्थल पर चले जाते। उन्होंने कहा कि वे अब इस बात को भी महसूस कर रहे हैं कि यहां घूमना काफी खर्चीला है। यहां की तुलना में काफी कम खर्च में भारत में अच्छे अनुभव लिए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि वे अब भारतीय पर्यटन स्थलों को तरजीह देना पसंद करेंगे।