फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin us lawmaker thanedar demand expand immigration legal pathways increase cap from h 1b visa

USA: भारतीय मूल के सांसद बोले- एच-1बी वीजा की संख्या बढ़ाने की जरूरत; इन दो देशों को मिल सकता है फायदा

Thu, 20 Apr 2023 10:45 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 20 Apr 2023 10:45 AM IST
सार

थानेदार ने कहा कि आव्रजन व्यवस्था की असफलता के चलते ही अमेरिका की सीमाओं पर चुनौती बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं को सुरक्षित करना बेहद जरूरी है।  

विज्ञापन
Indian origin us lawmaker thanedar demand expand immigration legal pathways increase cap from h 1b visa
अमेरिकी सांसद श्री थानेदार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने एच-1बी वीजा की संख्या बढ़ाने की मांग की है। साथ ही उन्होंने आव्रजन के लिए कानूनी रास्ते भी बढ़ाने की मांग की है। थानेदार ने यह अपील यूएस होमलैंड सिक्योरिटी के मंत्री एलेजांदरो मेयरकास से की है। बता दें कि भारतीय पेशेवरों में एच-1बी वीजा की सबसे ज्यादा मांग है। ऐसे में अगर अमेरिकी सांसद की मांग को मानकर एच-1बी वीजा की संख्या बढ़ाई जाती हैं तो इसका फायदा भारतीयों को मिल सकता है। 
विज्ञापन


क्या बोले अमेरिकी सांसद
अमेरिकी सांसद श्री थानेदार ने वित्तीय वर्ष 2024 में होमलैंड सिक्योरिटी की बजट मांग पर अमेरिकी कांग्रेस (संसद) में चर्चा के दौरान कहा कि हमें आव्रजन के लिए कानूनी रास्तों में विस्तार करने की जरूरत है। साथ ही एच-1बी वीजा की संख्या बढ़ाने की भी जरूरत है। थानेदार ने कहा कि आव्रजन व्यवस्था की असफलता के चलते ही अमेरिका की सीमाओं पर चुनौती बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि देश की सुरक्षा के लिए सीमाओं को सुरक्षित करना बेहद जरूरी है।  
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- H-1B Visa: अमेरिकी कोर्ट का बड़ा फैसला, एच-1बी वीजा धारकों के जीवनसाथी अमेरिका में कर सकते हैं नौकरी
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत और चीन को मिल सकता है फायदा
बता दें कि अभी अमेरिका हर साल 85 हजार एच-1बी वीजा जारी करता है, जिनमें से 20 हजार वीजा अमेरिकी यूनिवर्सिटीज से उच्च डिग्री हासिल करने वाले लोगों को दिए जाते हैं। एच-1बी वीजा एक अप्रवासी वीजा है, जो अमेरिकी कंपनियों को विदेशी तकनीकी विशेषज्ञों को अमेरिका बुलाकर काम कराने की सुविधा देता है। दुनियाभर के विशेषज्ञों में इस वीजा की काफी मांग है, खासकर अमेरिका और चीनी नागरिक बड़ी संख्या में एच-1बी वीजा पाकर अमेरिका में काम करने जाते हैं।  

गौरतलब है कि अमेरिका में एच-1बी वीजा पाकर काम करने वाले लोगों को बीते दिनों खुशखबरी मिली थी। दरअसल अमेरिका की एक अदालत ने बीते  दिनों एच-1बी वीजा धारकर कामगारों की जीवनसाथी को भी  अमेरिका में काम करने की अनुमति दे दी थी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed