फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin motel manager beheaded in US; co-worker arrested Know all about it

US: भारतीय मूल के मोटल मैनेजर की पत्नी-बेटे के सामने हत्या; वॉशिंग मशीन को लेकर विवाद में धड़ से अलग किया सिर

Fri, 12 Sep 2025 07:25 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 12 Sep 2025 07:25 AM IST
सार

विवाद के बाद मामला हाथापाई तक आ गया। फिर पीड़ित मोटल के कार्यालय की ओर भागा, जहां उसकी पत्नी और 18 वर्षीय बेटा मौजूद थे। संदिग्ध ने उसका पीछा किया और उनके बीचबचाव के के प्रयासों के बावजूद हमला कर दिया।

विज्ञापन
Indian-origin motel manager beheaded in US; co-worker arrested Know all about it
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

अमेरिका में दिल दहला देने वालर वारदात सामने आई है। यहां टेक्सास में वॉशिंग मशीन को लेकर हुए विवाद के बाद 50 साल के भारतीय मूल के एक मोटल मैनेजर की उसकी पत्नी और बेटे के सामने हत्या कर दी गई। संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया है। उस पर हत्या का आरोप लगाया गया है। आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड पाया गया है। वह मृतक का सहकर्मी बताया जा रहा है। घटना बुधवार सुबह डलास के डाउनटाउन सूट्स मोटल में हुई।

विज्ञापन


डलास पुलिस विभाग के मुताबिक, मूल रूप से कर्नाटक निवासी चंद्र मौली 'बॉब' नागमल्लैया की उनके सहकर्मी योर्डानिस कोबोस-मार्टिनेज के साथ टूटी हुई वॉशिंग मशीन को लेकर हुए विवाद के बाद हत्या कर दी गई। 37 वर्षीय कोबोस-मार्टिनेज कथित तौर पर उस समय आगबबूला हो गया, जब नागमल्लैया ने उनसे सीधे बात करने की बजाय किसी अन्य व्यक्ति से उनकी बात उस तक पहुंचाने को कहा। सीसीटीवी फुटेज में कोबोस-मार्टिनेज को एक चाकू निकालते और नागमल्लैया पर हमला करते हुए देखा गया।
विज्ञापन


पीछा कर किया हमला
विवाद के बाद मामला हाथापाई तक आ गया। फिर पीड़ित मोटल के कार्यालय की ओर भागा, जहां उसकी पत्नी और 18 वर्षीय बेटा मौजूद थे। संदिग्ध ने उसका पीछा किया और उनके बीचबचाव के के प्रयासों के बावजूद हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिना पैरोल के आजीवन कारावास या मृत्युदंड संभव
आरोपी कोबोस-मार्टिन का ह्यूस्टन में पहले भी आपराधिक इतिहास रहा है। इसमें वाहन चोरी और हमले के लिए गिरफ्तारियां शामिल हैं। उसे बिना जमानत के हिरासत में रखा गया है। अगर दोषी पाया जाता है, तो उसे बिना पैरोल के आजीवन कारावास या मृत्युदंड हो सकता है।

नागमल्लैया के बारे में उनके दोस्तों ने क्या कहा?
दोस्तों और परिवार के बीच बॉब के नाम से मशहूर नागमल्लैया को एक अच्छे पति, समर्पित पिता और दयालु इंसान बताए जा रहे हैं। उनके दोस्तों ने कहा, 'यह अकल्पनीय घटना न केवल अचानक हुई, बल्कि यह बेहद दर्दनाक भी थी। बॉब की जान एक क्रूर हमले में चली गई, जो उनकी पत्नी और बेटे के सामने हुआ, जिन्होंने बहादुरी से उनकी रक्षा करने की कोशिश की। इस घटना की चौंकाने वाली प्रकृति ने हमारे समुदाय को झकझोर कर रख दिया है।' मृतक के अंतिम संस्कार के खर्च, तत्काल रहने के खर्च और उनके बेटे की कॉलेज शिक्षा के लिए फंड रेजिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। नागमल्लैया का अंतिम संस्कार शनिवार को किया जाएगा।


भारत ने क्या कहा?
ह्यूस्टन में भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर ट्वीट किया, 'हम भारतीय नागरिक चंद्र नागमल्लैया की दुखद मृत्यु पर शोक व्यक्त करते हैं। उनकी टेक्सास के डलास स्थित कार्यस्थल पर निर्मम हत्या कर दी गई। हम परिवार के संपर्क में हैं और हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं। आरोपी डलास पुलिस की हिरासत में है। हम मामले पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed