फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian origin man shot dead in America read important news

Big News: अमेरिका में भारतीय मूल के शख्स की गोली मारकर हत्या, पाकिस्तान ने चीन से फिर लिया कर्ज, पढ़ें अहम खबरें

Thu, 23 Jun 2022 03:20 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, वाशिंगटन।
एजेंसी, वाशिंगटन। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 23 Jun 2022 03:20 AM IST
सार

मृतक साई चरण घायल अवस्था में एक एसयूवी वाहन में पाए गए थे। उनके सिर पर गोली मारे जाने की खबरें सामने आई हैं। वहीं पाकिस्तान ने चीन के बैंकों के संघ के साथ 48,600 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (230 करोड़ अमेरिकी डॉलर) कर्ज देने के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस कर्ज की रकम कुछ दिन में मिल जाएगी।

विज्ञापन
Indian origin man shot dead in America read important news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अमेरिका के मैरीलैंड राज्य में भारतीय मूल के 25 वर्षीय साई चरण नक्का की गोली मारकर हत्या कर दी गई। समाचार पोर्टल डब्ल्यूएमएआर2न्यूज डॉट कॉम पर प्रकाशित खबर के मुताबिक, मृतक साई चरण घायल अवस्था में एक एसयूवी वाहन में पाए गए थे। उनके सिर पर गोली मारे जाने की खबरें सामने आई हैं। 

विज्ञापन


मैरीलैंड ट्रांसपोर्टेशन अथॉरिटी पुलिस को कटोन एवेन्यू के पास सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे एक गाड़ी के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। उन्हें नजदीकी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां थोड़ी देर बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


अमेरिका में सड़क हादसे का आरोपी पागलपन के आधार पर कोर्ट से बरी
टाइम्स स्क्वायर पर वर्ष 2017 में कार ले जाकर टूरिस्ट अलायसा एल्समैन की मौत और परिवार के साथ लोकप्रिय पर्यटन स्थल पर घूमने पहुंचे 20 से ज्यादा पैदल लोगों को चोट पहुंचाने के आरोपी आरोपी रिचर्ड रोजस (31) को अदालत ने पागलपन के आधार पर बरी कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जूरी ने उसके अधिवक्ता का यह दावा स्वीकार कर लिया कि वह मानसिक रूप से बुरी तरह विचलित था और नहीं पता था कि वह कर क्या रहा है। जज ने कहा, मामले के तथ्यों से पता चलता है कि रोजस को लंबी कैद नहीं, बल्कि मानसिक स्वास्थ्य की जरूरत है। जज ने रोजस का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण कराने का आदेश दिया। सुनवाई बृहस्पतिवार को भी होगी। 

रोजस के अधिवक्ता ने फैसले को सही और मानवीय बताया। साथ ही कहा, यह कठिन लगाई थी, क्योंकि हादसा वाकई भयावह था। रोजस ने बताया, 2014 में नौसेना से निकाले जाने के बाद से वह बेहद खराब मानसिक स्थिति में था। 

सऊदी युवराज तुर्की की यात्रा पर, रिश्ते सामान्य बनाने पर जोर
सऊदी अरब के युवराज मोहम्मद बिन सलमान पहली बार तुर्की यात्रा पर अंकारा पहुंच रहे हैं। यात्रा का मकसद इस्तांबुल में सऊदी स्तंभकार जमाल खशोगी की हत्या के बाद क्षेत्र के दो शक्तिशाली देशों के रिश्तों में आई खटास को दूर करना है।

वह पश्चिम एशिया की अपनी यात्रा के आखिरी चरण में तुर्की पहुंच रहे हैं जहां वह राष्ट्रपति रजब तैयब एर्दोगॉन से मुलाकात करेंगे। वह मिस्र और जॉर्डन भी गए थे। अगले हफ्ते अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी इस क्षेत्र की यात्रा पर आने वाले हैं। एर्दोगॉन ने कहा, सऊदी युवराज के साथ बातचीत तुर्की तथा सऊदी अरब रिश्तों को और अधिक ऊंचाइयों पर ले जाने पर केंद्रित होगी।

पाकिस्तान को चीन के बैंकों से 48,600 करोड़ रुपये कर्ज
पाकिस्तान के वित्तमंत्री मिफ्ताह इस्माइल ने बुधवार को ट्विटर पर बताया, पाकिस्तान ने चीन के बैंकों के संघ के साथ 48,600 करोड़ पाकिस्तानी रुपये (230 करोड़ अमेरिकी डॉलर) कर्ज देने के समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं। इस कर्ज की रकम कुछ दिन में मिल जाएगी। उन्होंने इस समझौते को संभव बनाने के लिए चीन की सरकार को धन्यवाद देते हुए कहा, इससे हमें विदेशी मुद्रा भंडार के प्रबंधन में मदद मिलेगी। 

बीएपीएस ने अमेरिका में शोध संस्थान की स्थापना की
अमेरिका में एक शीर्ष हिंदू आध्यात्मिक संगठन ने संस्कृत भाषा और पारंपरिक भारतीय शिक्षा के प्रति बढ़ती दिलचस्पी को देखते हुए एक शोध संस्थान स्थापित किया है जो इस तरह का पहला केंद्र है। महंत स्वामी महाराज ने न्यूजर्सी में हुए एक कार्यक्रम में बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण (बीएपीएस) शोध संस्थान का उद्घाटन डिजिटल माध्यम से किया। 

उन्होंने कहा, न्यूजर्सी के रॉबिंसविले स्थित संस्थान संस्कृत, वैदिक तथा शास्त्रीय साहित्य की शिक्षा और हिंदू मान्यताओं पर फोकस करेगा। उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता भद्रेशदास स्वामी ने की जो हिंदू दर्शन और संस्कृत के दुनिया के अग्रणी विद्वानों में से एक हैं।

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने ममता को उपहार में भेजे आम
कोलकाता। बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना ने ‘आम-हिल्सा-कूटनीति’ के तहत प. बंगाल की सीएम ममता बनर्जी को 600 किलो आम उपहार में भेजे हैं। बांग्लादेश के उच्चायोग के मुताबिक, हसीना ने पिछले सप्ताह राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम नरेंद्र मोदी को भी उपहार में आम भेजे थे। 

अगस्त में नेपाल की यात्रा पर जाएंगे भारतीय सेना प्रमुख
भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे अगस्त में नेपाल यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी उन्हें नेपाली सेना के मानद जनरल की उपाधि से सम्मानित करेंगी। प्रस्तावित यात्रा की तिथियों और विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी अभी नहीं दी गई है। नेपाली सेना के सूत्रों ने बताया, यात्रा होनी है, लेकिन पुष्टि नहीं कर सकते। 

भारतीय तटरक्षक बल ने 15 सीरियाई नाविकों को बचाया
मंगलूरू। भारतीय तटरक्षक बल ने सर्च एंड रेस्क्यू मिशन के जरिये कर्नाटक के मंगलूरू के तट के पास फंसे एक व्यापारी जहाज के 15 सदस्यों को सकुशल बचा लिया। अधिकारियों ने बुधवार को बताया, सीरियाई जहाज में एमवी प्रिंसेस माइरल में तकनीकी खराबी के कारण डूब गया था। अभियान में भारतीय तटरक्षक जहाजों विक्रम और अमर्त्य की मदद ली गई। 

झुंझुनूं में आरएसएस की बैठक सात जुलाई से
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पदाधिकारियों की तीन दिवसीय बैठक राजस्थान के झुंझुनूं में सात जुलाई से होगी। इसमें संबद्धता से संबंधित और शताब्दी समारोह से जुड़े मुद्दों पर विचार किया जाएगा। संघ के वरिष्ठ पदाधिकारी सुनील आंबेडकर ने बताया, बैठक में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत, महासचिव दत्तात्रेय हसबोले, अन्य शीर्ष नेता और राज्य प्रभारी भाग लेंगे।

केंद्र की सत्ताधारी भाजपा के वैचारिक स्रोत आरएसएस की वार्षिक बैठक के दौरान सरकार की गतिविधियों का जायजा लेकर समसामयिक मुद्दों पर विचार के साथ आगामी वर्ष की योजना बनाई जाती है। बैठक में संघ के शताब्दी समारोह और संगठन की पहुंच देशभर में बढ़ाने पर विचार होने की भी संभावना है। एजेंसी

आईएल एंड एफएस के ऑडिट में गंभीर कमियां
देश के एकमात्र स्वतंत्र ऑडिट नियामक राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण (एनएफआरए) ने वित्तीय वर्ष 2017-18 के लिए अर्न्स्ट एंड यंग (ईवाई) सदस्य फर्म एसआरबीसी एंड कंपनी एलएलपी द्वारा किए गए इन्फ्रास्ट्रक्चर लीजिंग एंड फाइनेंशियल सर्विसेज (आईएल एंड एफएस) के ऑडिट में कई कमियां पाई हैं।

एनएफआरए की 389 पेज की ऑडिट गुणवत्ता समीक्षा रिपोर्ट (एक्यूआरआर) के मुताबिक ऑडिट फर्म द्वारा की गई अनुचित रिपोर्टिंग की वजह से ऑडिट गुणवत्ता से गंभीर समझौता हुआ है। उसने अपने ऑडिट में पेशेवर मानकों और नियामक व कानूनी जरूरतों का ध्यान नहीं रखा है। इस गड़बड़ी की वजह से निवेशकों, लेनदारों और हितधारकों को समय पर आईएल एंड एफएस के मामलों की सही और निष्पक्ष तस्वीर नहीं मिल सकी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि यदि ऑडिट फर्म सतर्क होती, प्रबंधन के दावों को पर्याप्त चुनौती देती और अपनी ऑडिट जिम्मेदारियों का सख्ती से पालन करती, तो आईएल एंड एफएस द्वारा की गई इस तरह की चूक का पता शायद बहुत पहले ही चल जाता। इससे बैंक, लेनदार और निवेशक संपत्ति के घोषित मूल्य में कमी और हजारों करोड़ के नुकसान से बच सकते थे। ब्यूरो

फोटोइम्यूनोथेरेपी : प्रकाश की किरणों से कैंसर का इलाज
वैज्ञानिकों ने प्रकाश की किरणों से कैंसर के इलाज का नया तरीका खोजा है। यह सर्जरी कीमोथैरेपी, रेडियोथैरेपी और इम्यूनोथेरेपी के बाद कैंसर के उपचार का पांचवां तरीका होगा। अब तक दुनिया में कैंसर के इलाज के लिए जितनी थेरेपी मौजूद थीं, उनसे शरीर में कैंसर की कुछ कोशिकाएं रह जाती थीं।

इससे इलाज के बाद भी मौत का खतरा बना रहता था।  बीएमसी मेडिसिन जर्नल में प्रकाशित नए शोध के मुताबिक, फोटोइम्यूनोथैरेपी प्रकाश पर आधारित थेरेपी है। जिसे 1983 में कनाडाई प्रो. जूलिया लेवी ने विकसित किया था। 

30 लाख टन गेहूं व 2.6 लाख टन आटे का निर्यात
भारत ने चालू वित्त वर्ष में अब तक 30 लाख टन गेहूं और 2.59 लाख टन आटे का निर्यात किया है। इसके साथ ही सरकार कुछ देशों से अनाज की आपूर्ति के अनुरोध पर विचार कर रही है।

आटा निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की योजना पर खाद्य सचिव सुधांशु पांडे ने बुधवार को कहा, सरकार हालात पर नजर रखे हुए है। उचित समय पर सही कदम उठाया जाएगा। बांग्लादेश को अब तक 1.5 लाख टन गेहूं निर्यात किया गया है। 

सीए गुलशन जगदीश एक वर्ष तक नहीं कर सकेंगे कॉरपोरेट ऑडिट
देश में ऑडिट की निगरानी करने वाले राष्ट्रीय वित्तीय रिपोर्टिंग प्राधिकरण ने सूचीबद्ध फर्म प्रभु स्टील इंडस्ट्रीज के वैधानिक ऑडिटर सीए गुलशन जगदीश झाम को वित्तीय वर्ष 2019-20 के लिए पेशेवर कदाचार का दोषी माना है। एनएफआरए ने सीए गुलशन को एक साल के लिए कॉरपोरेट ऑडिट करने से रोक दिया है। सीए पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

प्रभु स्टील के ऑडिटर गुलशन जगदीश को तथ्यों का खुलासा करने, गलत बयानों की रिपोर्ट करने, उचित परिश्रम करने, पर्याप्त जानकारी प्राप्त करने और ऑडिट के लिए आम तौर पर स्वीकृत प्रक्रिया से किसी भी सामग्री प्रस्थान पर ध्यान आकर्षित करने में विफलता के पेशेवर कदाचार का आरोप लगा था।

एनएफआरए ने अपने आदेश में कहा, फर्म के सीए ऑडिट के दौरान कानूनों और विनियमों पर विचार करने में विफल रहे। एनएफआरए ने इस मामले में 22 मार्च 2022 को कारण बताओ नोटिस जारी किया था। 

इसरो का पीएसएलवी-सी53 तीन उपग्रहों के साथ 30 को होगा रवाना
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो ने बुधवार को बताया कि 30 जून को वह अपने दूसरे समर्पित वाणिज्यिक मिशन पीएसएलवी-सी53 को लॉन्च करेगा। इसरो की वाणिज्यिक इकाई न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड का यह मिसाइल सिंगापुर से तीन उपग्रहों को लेकर अंतरिक्ष में रवाना होगा। श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र के दूसरे लॉन्च पैड से 30 जून को शाम छह बजे भेजा जाएगा। एजेंसी

प्रधानमंत्री 26 से 28 जून तक रहेंगे जर्मनी, यूएई की यात्रा पर
पीएम मोदी 26 से 28 जून तक जर्मनी व संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की यात्रा पर रहेंगे। विदेश मंत्रालय ने बुधवार को बताया कि प्रधानमंत्री मोदी 26-27 जून को जर्मनी में जी7 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) जायेंगे। वहां वे यूएई के पूर्व राष्ट्रपति एवं अबू धाबी के शासक रहे शेख खलीफा बिन जायेद अल नाह्यान के निधन पर व्यक्तिगत श्रद्धांजलि देंगे। एजेंसी

अवैध खनन करने वाली कंपनी की 27 करोड़ की संपत्ति जब्त
ईडी ने पं. बंगाल में अवैध खनन करने वाली एक कंपनी की 27 करोड़ की संपत्ति जब्त की है। ईडी ने कहा कि ईएमटीए कोल लिमिटेड (एम्टा) और उसके साझेदारों एवं निदेशकों की बैंक जमा, सावधि जमा और म्यूचुअल फंड को जब्त करने के आदेश दिए गए हैं।

कंपनी के साझेदारों और निदेशकों में उज्ज्वल कुमार उपाध्याय, संगीता उपाध्याय, सुजीत कुमार उपाध्याय और उनके परिवार के सदस्य शामिल हैं। ईडी ने एक बयान में कहा कि इन संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 26.93 करोड़ रुपये है। एजेंसी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed