फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian-origin astronaut Sunita Williams flies to space for a third time

Sunita Williams: भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स को बधाई, तीसरी बार भरी अंतरिक्ष के लिए उड़ान; बनाया नया रिकॉर्ड

Wed, 05 Jun 2024 10:59 PM IST
मिथिलेश नौटियाल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Wed, 05 Jun 2024 10:59 PM IST
सार

Sunita Williams: भारतीय मूल की सुनीता विलियम्स तीसरी बार अंतरिक्ष के लिए रवाना हुई हैं। वे स्टारलाइनर यान से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन जाने वाली पहली अंतरिक्ष यात्री बनीं हैं।

विज्ञापन
Indian-origin astronaut Sunita Williams flies to space for a third time
सुनीता विलियम्स और अन्य पायलट - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स इतिहास रचा है। उन्होंने एक बार फिर अंतरिक्ष के लिए उड़ान भरी। सुनीता तीसरी बार अपने एक सहयोगी के साथ अंतरिक्ष के लिए रवाना हुई हैं। दोनों ने बोइंग कंपनी के स्टारलाइनर यान से अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन की यात्रा की है। इसके साथ ही दोनों ने इतिहास रचा है।
विज्ञापन


5 जून को शुरू हुआ सुनीता का अंतरिक्ष अभियान
सुनीता विलियम्स का स्टारलाइनर अभियान 5 जून को केप कैनावेरल अंतिक्ष स्टेशन से शरूहुआ। भारतीय समयानुसार यह अभियान रात 8 बजकर 22 मिनट पर शुरू हुआ। यह यान अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन में 6 जून रात 9 बजकर 45 मिनट पर पहुंचेगा। इस अभियान में विलियम्स के साथ उनके सहयोगी बुच विल्मोर भी गए हैं। 
विज्ञापन

 

ऐसा करने वाली दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बनीं
बताया गया है कि बोइंग स्टारलाइनर यान की उड़ान में कई बार, कई वजहों से दरी हुई। आखिरकार, फ्लोरिडा के केप कैनवेरल स्पेस फोर्स स्टेशन से इस यान की रवानगी हुई। इस तरह के मिशन पर जाने वाली सुनीता विलियम्स दुनिया की पहली महिला अंतरिक्ष यात्री बन गईं हैं। मई 1987 में सुनीते ने अमेरिका की नौसेना अकादमी से प्रशिक्षण लिया था। इसके बाद वे अमेरिका की नौसेना से जुड़ीं थीं। 1998 में उन्हें नासा द्वारा अंतरिक्ष यात्री के रूप में चुना गया था। इससे पहले वर्ष 2006 और वर्ष 2012 में सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष अभियानों का हिस्सा बन चुकीं हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed