फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Indian mission establishes one stop help centre for distressed women in Canada

OSCW: कनाडा में भारतीय दूतावास की अहम पहल, संकटग्रस्त महिलाओं के लिए 'वन स्टॉप सेंटर' की शुरुआत

Sat, 27 Dec 2025 05:57 PM IST
पवन पांडेय वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, टोरंटो Published by: पवन पांडेय Updated Sat, 27 Dec 2025 05:57 PM IST
सार

One Stop Centre for Women In Canada: कनाडा में भारतीय दूतावास ने एक अहम पहल करते हुए वहां मुसीबत में पड़ीं महिलाओं के लिए 'वन स्टॉप हेल्प सेंटर' की शुरुआत है। दूतावास ने इसके साथ 24 घंटे, सात दिन काम करने वाली हेल्पलाइन भी शुरू की है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता मिल सके।

विज्ञापन
Indian mission establishes one stop help centre for distressed women in Canada
कनाडा में भारतीय दूतावास की विशेष पहल - फोटो : X @IndiainToronto

विस्तार

कनाडा में रह रही भारतीय महिलाओं की मदद के लिए टोरंटो में भारत का वाणिज्य दूतावास ने एक अहम कदम उठाया है। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने 'वन स्टॉप सेंटर फॉर वूमन (ओएससीडब्ल्यू)' की स्थापना की है, जो खास तौर पर संकट में फंसी भारतीय पासपोर्ट धारक महिलाओं को सहायता देगा।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Thailand-Cambodia Ceasefire: थाईलैंड और कंबोडिया के बीच फिर युद्धविराम समझौता, हफ्तों तक चला खूनी संघर्ष
विज्ञापन


किन महिलाओं को मिलेगी मदद?
यह केंद्र उन महिलाओं की मदद करेगा जो घरेलू हिंसा, शारीरिक या मानसिक उत्पीड़न, पारिवारिक विवाद, पति की तरफ से छोड़े जाने, शोषण, कानूनी परेशानियों जैसी समस्याओं का सामना कर रही हैं। दूतावास ने इसके साथ 24 घंटे, सात दिन काम करने वाली हेल्पलाइन भी शुरू की है, ताकि जरूरत पड़ने पर तुरंत सहायता मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या-क्या सुविधाएं मिलेंगी?
वन स्टॉप सेंटर के तहत महिलाओं को तुरंत काउंसलिंग (मानसिक व भावनात्मक सहायता), मनो-सामाजिक सहयोग, कानूनी सलाह और सहायता से जोड़ना, कनाडा में उपलब्ध सामाजिक और सामुदायिक सेवाओं तक पहुंच जैसी सुविधाएं दी जाएंगी। भारतीय मिशन ने साफ किया है कि केंद्र की पूरी कार्यप्रणाली कनाडा के स्थानीय कानूनों के दायरे में रहकर ही की जाएगी।


महिला अधिकारी करेंगी संचालन
इस केंद्र को एक महिला सेंटर एडमिनिस्ट्रेटर चलाएंगी, जो यह सुनिश्चित करेंगी कि पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और समग्र सहायता मिले। जरूरतमंद महिलाओं को दी जाने वाली वित्तीय सहायता 'मीन्स टेस्ट' (आर्थिक स्थिति के आधार) पर होगी और यह भारत सरकार के नियमों के अनुसार दी जाएगी।

महिलाएं कहां कर सकेंगी संपर्क?
इसके लिए एक फोन नंबर +1 (437) 552 3309 और ई-मेल: osc.toronto@mea.gov.in जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें - UN: सीरिया के मस्जिद आतंकी हमले की यूएन प्रमुख ने की कड़ी निंदा, कहा- ऐसे हमले किसी हालत में स्वीकार्य नहीं

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न भी उपलब्ध
भारतीय मिशन की वेबसाइट पर एक अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न सेक्शन भी दिया गया है, जिसमें बताया गया है कि विदेश में रहने वाली भारतीय महिलाओं को धोखा, उत्पीड़न या छोड़े जाने की स्थिति में भारतीय अधिकारी किस तरह मदद कर सकते हैं और किन मामलों में उनकी सीमाएं क्या हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed