फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indian green card hopes hit as us gulf crisis raises concerns what next

भारतीयों पर दोहरी मार: अमेरिका में ग्रीन कार्ड की उम्मीदों को झटका, खाड़ी संकट ने भी बढ़ाई चिंता; आगे क्या?

Fri, 04 Sep 2026 07:18 AM IST
निर्मल कांत एजेंसी, वाशिंगटन/दुबई।
एजेंसी, वाशिंगटन/दुबई। Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 04 Sep 2026 07:18 AM IST
सार

अमेरिका में ग्रीन कार्ड का इंतजार कर रहे भारतीयों की मुश्किल बढ़ सकती है। ईबी-1 का तय कोटा खत्म होने की चेतावनी है और दूसरी श्रेणियों में भी लंबी कतार है। उधर, अमेरिका-ईरान तनाव से खाड़ी के देशों में रह रहे करीब 90 लाख भारतीयों की चिंता बढ़ गई है। आने वाले दिनों में इन दोनों संकटों का भारतीयों पर कितना असर पड़ेगा?  पढ़िए रिपोर्ट

विज्ञापन
indian green card hopes hit as us gulf crisis raises concerns what next
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

अमेरिका में ग्रीन कार्ड के इच्छुक भारतीयों की दिक्कतें और बढ़ सकती हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने चेतावनी दी कि भारतीय नागरिकों के लिए रोजगार आधारित प्रथम प्राथमिकता (ईबी-1) ग्रीन कार्ड आने वाले हफ्तों में अस्थायी रूप से अनुपलब्ध हो सकते हैं।
विज्ञापन


विभाग के सितंबर वीजा बुलेटिन के अनुसार, भारी मांग के चलते अमेरिकी वित्त वर्ष के 30 सितंबर को समाप्त होने से पहले भारत का तय कोटा खत्म हो सकता है। हालांकि विभाग ने कहा है कि वह वीजा उपलब्धता की स्थिति पर लगातार नजर रख रहा है। जरूरत पड़ने पर वीजा संख्या और तारीखों में उचित बदलाव किए जाएंगे। ईबी-1 श्रेणी असाधारण प्रतिभा वाले पेशेवरों, प्रसिद्ध शोधकर्ताओं, प्रोफेसरों और बहुराष्ट्रीय कंपनियों के अधिकारियों के लिए होती है। अत्यधिक मांग के चलते सितंबर के लिए ईबी-1 भारत की अंतिम कार्रवाई तिथि 15 अक्तूबर, 2022 तय की गई है। इसका मतलब है कि सामान्य तौर पर उन्हीं भारतीय आवेदकों के मामलों में अंतिम कार्रवाई हो सकती है जिनकी प्राथमिकता तारीख 15 अक्तूबर 2022 से पहले की है। 
विज्ञापन


अन्य श्रेणियों में पहले से ही गंभीर कमी
  • ईबी-2 श्रेणी : एडवांस्ड डिग्री और असाधारण क्षमता वाले पेशेवरों के लिए यह श्रेणी सितंबर में यू यानी पूरी तरह अनुपलब्ध है।
  • ईबी-3 श्रेणी : इस श्रेणी की अंतिम कार्रवाई तिथि 1 जनवरी, 2014 है। इससे यह कतार 12 साल से अधिक लंबी हो गई है। (चीन के लिए यह 1 जनवरी, 2022 और अन्य देशों के लिए 1 सितंबर, 2024 है)।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • ईबी-5 श्रेणी : निवेशकों के लिए आरक्षित श्रेणियों को छोड़कर अनारक्षित ईबी-5 श्रेणी सितंबर में अनुपलब्ध बनी हुई है।

ये भी पढ़ें: स्मृति शेष: स्टाइनम ने गांधी से प्रेरणा ले अमेरिका में छेड़ा था आंदोलन; कैसे भारत में पदयात्रा से बदली थी सोच?

नई अमेरिकी यात्रा चेतावनी से खाड़ी में भारतीय प्रवासियों पर संकट
खाड़ी क्षेत्र में एक बार फिर पूर्ण युद्ध जैसे हालात हैं। एक माह शांति के बाद अमेरिका-ईरान संघर्ष का ताजा, खतरनाक दौर भारतीयों के लिए संकट लाया है। इसके सीधे असर से यूएई, बहरीन, कुवैत, कतर व सऊदी के करीब 90 लाख भारतीय प्रवासी चिंता में हैं। अमेरिका ने पश्चिम एशियाई देशों के लिए दूसरी सबसे ऊंची श्रेणी की चेतावनी जारी की है। यूरोपीय विमानन सुरक्षा एजेंसी ने भी फारस व ओमान की खाड़ी के लिए चेतावनी 30 सितंबर तक बढ़ा दी है। ये सारे डेवलपमेंट बेहद गंभीर हैं, जो संकेत देते हैं कि ताजा संघर्ष से अचानक व्यवधान का खतरा दोबारा बढ़ गया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने ओवल ऑफिस में कहा, हमने एक माह की शांति इसीलिए तोड़ी, क्योंकि ईरान अपने रडार और मिसाइल सिस्टम को फिर से खड़ा करने का प्रयास कर रहा था। वह बोले, अमेरिकी सेनाएं एक और हमला करने को तैयार हैं। ईरान भी लगातार जवाबी हमले कर रहा है। मौजूदा हालात में खाड़ी देशों के 90 लाख भारतीय प्रवासी गंभीर चिंता में है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed