फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   indian astronaut shubhanshu shukla complete training with spacex ready to go to iss

Shubhanshu Shukla: अंतरिक्ष में इतिहास रचने को तैयार भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला, पूरी की ट्रेनिंग

Thu, 01 May 2025 01:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 01 May 2025 01:23 PM IST
सार

शुभांशु शुक्ला को साल 2019 में भारत के गगनयान मिशन के लिए चुना गया था। इस मिशन पर शुभांशु शुक्ला के साथ ही भारत के तीन और अंतरिक्षयात्री जाने वाले हैं। शुभांशु शुक्ला ने रूस के यूरी गागरिन कोस्मोनोट ट्रेनिंग सेंटर और इसके बाद बंगलूरू में इसरो के प्रोपल्शन कॉम्पलेक्स में एस्ट्रोनोट ट्रेनिंग पूरी की।

विज्ञापन
indian astronaut shubhanshu shukla complete training with spacex ready to go to iss
शुभांशु शुक्ला और एक्जियोम-4 क्रू के अन्य सदस्य - फोटो : Axiom Space

विस्तार

भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला इतिहास रचने और अपने पहले अंतरिक्ष मिशन पर जाने के लिए तैयार हैं। दरअसल शुभांशु शुक्ला समेत पूरे एक्जियोम-4 क्रू के सदस्यों ने कैलिफोर्निया में स्पेसएक्स के साथ अपनी ट्रेनिंग पूरी कर ली है। शुभांशु शुक्ला की मॉक ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट में उसी सूट में ट्रेनिंग हुई, जिसे पहनकर वे 29 मई 2025 को अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन जाने वाले हैं। 
विज्ञापन


29 मई को 14 दिन के मिशन पर जाएंगे शुभांशु शुक्ला
शुभांशु शुक्ला, एक्जियोम स्पेस के एक निजी मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन (ISS) जाएंगे। यह मिशन अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा, एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स और भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी इसरो के सहयोग से किया जा रहा है। क्रू के सदस्य स्पेसएक्स के शक्तिशाली रॉकेट फाल्कन-9 रॉकेट से नासा के केनेडी स्पेस सेंटर से 29 मई की रात करीब 10.33 बजे उड़ान भरेंगे। 14 दिन के मिशन पर जाने वाले एक्जियोम-4 क्रू में नासा की अंतरिक्षयात्री कमांडर पेगी व्हिट्सन, पोलैंड के अंतरिक्षयात्री स्वोस्ज विनिस्की और हंगरी के अंतरिक्षयात्री टिबोर कापू और भारतीय अंतरिक्षयात्री शुभांशु शुक्ला शामिल होंगे। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- UK: 'ब्रिटेन को अपने दोस्त भारत की मदद के लिए खड़ा होना चाहिए' पहलगाम हमले पर भड़कीं ब्रिटिश सांसद प्रीति पटेल
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत के गगनयान मिशन का भी हिस्सा होंगे शुभांशु शुक्ला
शुभांशु शुक्ला को साल 2019 में भारत के गगनयान मिशन के लिए चुना गया था। इस मिशन पर शुभांशु शुक्ला के साथ ही भारत के तीन और अंतरिक्षयात्री जाने वाले हैं। शुभांशु शुक्ला ने रूस के यूरी गागरिन कोस्मोनोट ट्रेनिंग सेंटर और इसके बाद बंगलूरू में इसरो के प्रोपल्शन कॉम्पलेक्स में एस्ट्रोनोट ट्रेनिंग पूरी की। एक्जियोम-4 मिशन के तहत शुक्ला आईएसएस पर सात प्रयोग करेंगे। इन एक्सपेरीमेंट्स को भारतीय संस्थानों द्वारा विकसित किया गया है, जिसमें स्क्रीन के इस्तेमाल के वक्त मस्तिष्क पर पड़ने वाले कॉगनिटिव इफेक्ट का अध्ययन, माइक्रोबियल एडेप्टेशन , मसल एट्रोफी, माइक्रोग्रेविटी में फसल रेजिलिएंस का अध्ययन शामिल है। शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में रहने के दौरान भारतीय संस्कृति का भी प्रदर्शन करेंगे और अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पर योगा कर सकते हैं। 

ये भी पढ़ें- शख्सियत: लखनऊ बॉय शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष में लहराएंगे भारत का परचम; ISS पर पहले भारतीय होंगे IAF ग्रुप कैप्टन

एक्जियोम-4 मिशन कई मायनों में भारत के लिए एतिहासिक है क्योंकि इसके साथ शुभांशु शुक्ला पहले भारतीय बन जाएंगे, जो अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन जाएंगे। साथ ही शुभांशु राकेश शर्मा के बाद अंतरिक्ष में जाने वाले दूसरे भारतीय होंगे। राकेश शर्मा साल 1984 को सोयूज टी-11 मिशन के तहत अंतरिक्ष में गए थे। इसरो ने कहा है कि शुभांशु शुक्ला के एक्जियोम-4 मिशन पर जाने से भारत के गगनयान मिशन के लिए समझ बेहतर होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed