{"_id":"62b332f5a6bed77d9f3ba381","slug":"indian-army-chief-to-visit-nepal-in-august","type":"story","status":"publish","title_hn":"Army Chief Nepal Visit: अगस्त में नेपाल की यात्रा पर जाएंगे भारतीय सेना प्रमुख, मानद जनरल की उपाधि से होंगे सम्मानित","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
Army Chief Nepal Visit: अगस्त में नेपाल की यात्रा पर जाएंगे भारतीय सेना प्रमुख, मानद जनरल की उपाधि से होंगे सम्मानित
Wed, 22 Jun 2022 08:49 PM IST
Amit Mandal
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काठमांडो
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 22 Jun 2022 08:49 PM IST
सार
जनरल एमएम नरवणे के सेवानिवृत्त होने के बाद जनरल पांडे ने 30 अप्रैल को 29वें थल सेनाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया था।
विज्ञापन
General Manoj Pande
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे अगस्त में नेपाल यात्रा पर जाएंगे। विदेश मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान राष्ट्रपति बिद्या देवी भंडारी उन्हें नेपाली सेना के मानद जनरल की उपाधि से सम्मानित करेंगी। प्रस्तावित यात्रा की तिथियों और विस्तृत कार्यक्रम की जानकारी अभी नहीं दी गई है। नेपाली सेना के सूत्रों ने बताया, यात्रा होनी है, लेकिन जब तक विदेश मंत्रालय से आधिकारिक सूचना नहीं मिलती, वह इसकी पुष्टि नहीं कर सकते।
विज्ञापन
जनरल एमएम नरवणे के सेवानिवृत्त होने के बाद जनरल पांडे ने 30 अप्रैल को 29वें थल सेनाध्यक्ष के रूप में पदभार ग्रहण किया था। नेपाल और भारत के सेना प्रमुखों द्वारा यात्राओं के आदान-प्रदान और दोनों सेना प्रमुखों को मानद जनरल की उपाधि प्रदान करने की एक लंबी परंपरा रही है। नेपाल के थल सेनाध्यक्ष प्रभु राम शर्मा ने पिछले साल नवंबर में अपने भारतीय समकक्ष के निमंत्रण पर भारत का दौरा किया था। यात्रा के दौरान जनरल शर्मा को भारतीय सेना के मानद जनरल से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन