{"_id":"65632b4f73ca73437509aabd","slug":"india-uae-business-ties-envoy-sanjay-sudhir-trade-diversified-opportunities-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"India UAE: 'बिजनेस के अवसरों का अविश्वसनीय विस्तार'; दोनों देशों के व्यापारिक संबंध पर बोले भारतीय राजदूत","category":{"title":"World","title_hn":"दुनिया","slug":"world"}}
India UAE: 'बिजनेस के अवसरों का अविश्वसनीय विस्तार'; दोनों देशों के व्यापारिक संबंध पर बोले भारतीय राजदूत
Sun, 26 Nov 2023 04:56 PM IST
ज्योति भास्कर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: ज्योति भास्कर
Updated Sun, 26 Nov 2023 04:56 PM IST
सार
'भारत और संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के व्यापारिक संबंध काफी गहरे हैं। बदलते समय के साथ दोनों देशों के व्यापार जगत से जुड़े लोगों को बड़े अवसर मिल रहे हैं। यूएई में भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने दोनों देशों के व्यापारिक रिश्तों पर बयान दिया है।
विज्ञापन
यूएई में भारतीय राजदूत संजय सुधीर (फाइल)
- फोटो : ANI
विस्तार
यूएई में भारतीय राजदूत संजय सुधीर ने दोनों देशों के व्यावसायिक संबंधों को लेकर बड़ी टिप्पणी की है। उन्होंने कहा, आज की दुनिया में, भारत यूएई रणनीतिक साझेदारी का बहुत विस्तार हो चुका है। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के सदियों पुराने व्यापार संबंधों ने ऊंची उड़ान भरी है। दोनों देशों के बीच बिजनेस के अवसरों में अविश्वसनीय विस्तार और विविधता आई है। उन्होंने कहा कि भारत और यूएई का रिश्ता आपसी विकास, एक-दूसरे की सफलताओं पर गर्व करने और ऐसे समाधान तैयार करने के सिद्धांत पर टिका हुआ है जो समावेशी हों। दोनों देश वैश्विक भलाई पर ध्यान देते हैं।
इंडिया ग्लोबल फोरम को संबोधित करेंगी वित्त मंत्री सीतारमण
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के दौरे से ठीक पहले उनकी टिप्पणी अहम मानी जा रही है। 27 नवंबर को दुबई में इंडिया ग्लोबल फोरम के वार्षिक कार्यक्रम में वित्त मंत्री उद्घाटन भाषण देंगी। इस आयोजन से पहले दूतावास से जारी एक बयान में कहा गया, इंडिया ग्लोबल फोरम के तीसरे संस्करण का दायरा भारत-यूएई साझेदारी से परे होगा। इसमें आईजीएफ मध्य पूर्व और अफ्रीका 2023 (IGF ME&A ) को भी शामिल किया जाएगा। व्यापक भौगोलिक परिप्रेक्ष्य में हो रहे इस आयोजन की थीम अनलीशिंग एम्बिशन्स रखी गई है।
राजदूत संजय सुधीर ने कहा कि गौरतलब है कि IGF ME&A के मंच पर भारत, संयुक्त अरब अमीरात और अफ्रीका के बिजनेस लीडर्स के बीच चर्चा होती है। इसमें देशों के बीच आपसी सहयोग और विकास के अवसरों पर मंथन होता है। इस मंच पर नीति निर्माता और विचारकों को भी बुलाया जाता है। जिन विषयों पर चर्चा होती है उसमें व्यापार के अलावा निवेश, नवाचार, प्रौद्योगिकी और जलवायु परिवर्तन समेत कई और विषय भी होते हैं।
विज्ञापन
वित्त मंत्री सीतारमण का संबोधन वर्चुअल होगा। इसके बाद सवाल-जवाब का सत्र भी होगा। आईजीएफ के संस्थापक और अध्यक्ष, मनोज लाडवा ने बताया, इस साल की थीम- अनलीशिंग एम्बिशन्स' है। इस मौके पर भौगोलिक सीमाओं से परे विषयों पर भी चर्चा होती है। ऐसे माहौल में भारत, मध्य पूर्व और अफ्रीका अपनी ताकत को एकजुट कर एक-दूसरे का लाभ उठा सकते हैं। आपसी सहयोग के एक नए युग की शुरुआत होने की संभावना भी है। इस मंच पर ग्लोबल साउथ की तरफ से ऑफर किए जा रहे असीमित अवसरों को देखा जा सकेगा।