फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   India slips to 54th position in travel and tourism index

Tourism Index: यात्रा और पर्यटन सूचकांक में भारत 54वें स्थान पर खिसका, जानिए कौन है नंबर वन

Wed, 25 May 2022 05:33 AM IST
Jeet Kumar एजेंसी, दावोस।
एजेंसी, दावोस। Published by: Jeet Kumar Updated Wed, 25 May 2022 05:33 AM IST
सार

विश्व आर्थिक फोरम का यात्रा और पर्यटन संबंधी द्विवार्षिक अध्ययन दर्शाता है कि इस क्षेत्र में महामारी (कोरोना) के बाद बिगड़े हालात सुधर रहे हैं।

विज्ञापन
India slips to 54th position in travel and tourism index
कुतुबमीनार - फोटो : File Photo

विस्तार

यात्रा और पर्यटन के लिए सबसे मुफीद देशों के पैमाने पर भारत 54वें स्थान पर खिसक गया। इससे पूर्व भारत 2019 में 46वें स्थान पर था। अमेरिका, स्पेन, फ्रांस, जर्मनी, स्विटजरलैंड, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, सिंगापुर और इटली इस सूची के शीर्ष दस में बने हुए हैं।

विज्ञापन


विश्व आर्थिक फोरम का यात्रा और पर्यटन संबंधी द्विवार्षिक अध्ययन दर्शाता है कि इस क्षेत्र में महामारी (कोरोना) के बाद बिगड़े हालात सुधर रहे हैं। हालांकि यह भी सच है कि सुधार असमान है और चुनौतियां बरकरार हैं। यात्रा और पर्यटन विकास सूचकांक में दुनिया की 117 अर्थव्यवस्थाओं का मूल्यांकन किया गया है। इसमें यात्रा और पर्यटन के क्षेत्र में सतत और लचीले विकास को मुफीद बनाने वाली अर्थव्यवस्थाओं पर मुख्य रूप से जोर दिया गया है।
विज्ञापन


विश्व आर्थिक फोरम के एविएशन, ट्रेवल एंड टूरिज्म के अध्यक्ष लॉरेन अपिंक ने कहा कि कोविड-19 के दौरान हुई बंदी ने दुनिया की कई अर्थव्यवस्थाओं के लिए यात्रा और पर्यटन के महत्व पर मुहर लगा दी है। अपकिंग ने यह भी कहा कि जैसे-जैसे दुनिया महामारी से उबरेगी दुनिया के देश आगामी दशकों में यात्रा, पर्यटन क्षेत्र की मजबूती के लिए लचीलापन दिखाएंगे और इसमें निवेश करेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


 बहरहाल, अंतरराष्ट्रीय पर्यटन कारोबार अभी भी कोरोना काल के पहले से बेहतर नहीं है। टीकाकरण की तेज रफ्तार से इस क्षेत्र में सुधार हुआ है। अब लोग फिर यात्राएं करने लगे हैं। घरेलू और प्रकृति आधारित पर्यटन ने भी रफ्तार पकड़ी है। कई कारोबारियों और पर्यटन स्थलों ने मांग में आए इस बदलाव को स्वीकार किया है। बताया गया है कि अमेरिका के अलावा यूरोप और एशिया प्रशांत क्षेत्र के शीर्ष 10 देशों में जनवरी 2021 की अपेक्षा जनवरी 2022 में अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों की संख्या में पर्याप्त इजाफा हुआ है। 


क्या है ट्रेवल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट इंडेक्स 2021
ट्रेवल एंड टूरिज्म डेवलपमेंट इंडेक्स 2021 इस क्षेत्र में प्रतिस्पर्धात्मक सूचकांक के प्रत्यक्ष मूल्यांकन से संबंधित है। इसका प्रकाशन बीते 15 वर्षों से हर दूसरे साल में किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed